{"_id":"615def678ebc3e61f44c8519","slug":"phone-left-in-rajasthan-suicide-in-bijnor-bijnor-news-mrt5595488122","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन राजस्थान में छोड़ा, बिजनौर में की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन राजस्थान में छोड़ा, बिजनौर में की आत्महत्या
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर में आत्महत्या करने से पहले युवक ने अपना मोबाइल अलवर में छोड़ दिया था। शव लेने पहुंचे परिवार वालों ने यह खुलासा किया। गृह क्लेश के चलते युवक ने आत्महत्या कर ली थी।
चित्रकूट के रहने वाले नरेंद्र (26) पुत्र राकेश का शव शहर कोतवाली के गांव पेदी के निकट बाग में पेड़ पर लटका मिला था। बुधवार को उसके परिजन बिजनौर पहुंचे और शव को अपने साथ ले गए। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक परिवार वालों ने बताया कि नरेंद्र अलवर की एक कंपनी में नौकरी करता था। 24 सितंबर को वह घर से अलवर आया और लापता हो गया। ढूंढते हुए परिवार वाले अलवर पहुंचे तो उसका मोबाइल कंपनी में जमा मिला। युवक ने बिजनौर में आकर आत्महत्या कर ली। जिसकी वजह पारिवारिक क्लेश बताया जा रहा है।