{"_id":"584701a44f1c1be159448ddc","slug":"phc-mein-purush-nasbandi-nahin","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी में एक भी पुरुष नसबंदी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी में एक भी पुरुष नसबंदी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
धामपुर। सरकार की ओर से पिछले दिनों 28 नवंबर से लेकर चार दिसंबर तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा चलाया गया। मगर इसके बाद भी धामपुर पीएचसी में एक भी पुरुष ने नसबंदी नहीं कराई है। पीएचसी प्रभारी चिकित्सक डा. पीके गुप्ता ने बताया कि पुरुषों को नसबंदी के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ही पखवाड़े का आयोजन किया गया था।
नसबंदी कराने पर सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की गई। लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद पीएचसी में एक भी पुरुष नसबंदी के लिए आगे नहीं आया। उन्होंने बताया कि कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने के बावजूद पुरुषों का आगे न आना हैरान करने वाला है। इस पर आगे आैर ध्यान रखा जाएगा।