{"_id":"611aae9e8ebc3e42a342f4a9","slug":"pgt-exam-starts-from-five-centers-today-nine-thousand-candidates-will-be-included-bijnor-news-mrt552083528","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीटी परीक्षा आज पांच केंद्रों पर से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीटी परीक्षा आज पांच केंद्रों पर से शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीटी परीक्षा आज पांच केंद्रों पर से शुरू, नौ हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल
बिजनौर। जिले में आज से पोस्ट ग्रेजुएट टीचर अर्थात पीजीटी परीक्षा शुरू है। परीक्षा दो दिन चलेगी। परीक्षा के लिए पांच केंद्र जिला मुख्यालय पर है। प्रशासन ने परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली है।
जिले में पीजीटी परीक्षा पहली बार हो रही है। डीएम उमेश मिश्र ने परीक्षा से जुड़े अधिकारियों की बैठक में परीक्षा में किसी तरह की ढील नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी है। प्रशासन की ओर से एडीएम प्रशासन बीएस पटेल व डीआईओएस राजेश कुमार टीम के साथ केंद्रों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर लिया है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हैं। परीक्षा की सघन निगरानी के लिए सभी केंद्रों को जिला मुख्यालय पर बनाया गया है। परीक्षा 17 अगस्त व 18 अगस्त को है। हर दिन दो दो शिफ्ट में परीक्षा है। पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे से 11.30 बजे तक है। दूसरी पाली का समय ढाई बजे से बजे साढ़े चार बजे तक का है। पांचों केंद्र पर 9000 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। डीआईओएस राजेश कुमार के अनुसार व्यवस्था पूरी है।
ये है परीक्षा केंद्र
राजकीय बालिका इंटर कालेज बिजनौर, राजकीय इंटर कालेज बिजनौर, के पी एस इंटर कालेज बिजनौर, आरजेपी इंटर कालेज बिजनौर तथा पालिटेक्निक कालेज बिजनौर।
पीजीटी परीक्षा केंद्र वाले विद्यालय दो दिन रहेंगे बंद
17 अगस्त व 18 अगस्त को पीजीटी परीक्षा है। परीक्षा के लिए चार इंटर कालेज व एक पालिटेक्निक कालेज केंद्र है। विद्यालय 16 अगस्त को सफाई समेत परीक्षा की अन्य व्यवस्थाओं में लगे रहे। इसलिए ये विद्यालय केवल पहली शिफ्ट में पठन-पाठन को खुले। परीक्षा के कारण दो दिन बंद रहेंगे। अब इन कालेजों में छात्र छात्राएं 19 अगस्त को आएंगे।