फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   PFI people could not provide details to police

पीएफआई के लोग पुलिस को नहीं दे पा रहे ब्योरा

Thu, 13 Feb 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
PFI people could not provide details to police
पीएफआई के लोग पुलिस को नहीं दे पा रहे ब्योरा
विज्ञापन

बिजनौर। पीएफआई के सदस्य पुलिस को जकात के नाम पर चंदा उगाही और सोशल वर्क की सूची नहीं दे पा रहे हैं। यह सूची पीएफआई के सदस्यों के पास नहीं है। पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस इस काम में जुडेेेे़ लोगों को खंगालने में जुटी है।

20 दिसंबर को बिजनौर में हुए बवाल में पीएफआई का नाम सामने आया है। पुलिस के मुताबिक पीएफआई से जुड़े लोगों ने ही उपद्रव कराने के लिए लोगों को उकसाया था। इस काम के लिए लोगों में रुपये भी बांटे गए थे। पुलिस ने पीएफआई के पदाधिकारी नासिरुद्दीन समेत पांच लोगों को दबोचा था। जांच में यह बात भी सामने आई है कि जिले में पीएफआई के लोगों के पास दिल्ल्ली से पैसा आता था। दिल्ली में पैसा कहां से आता था यह पता नहीं चल पाया। मोटी रकम पीएफआई के लोगों के पास आती थी। पुलिस तमाम खातों को खंगालने में जुटी है। पीएफआई के लोग पुलिस को किन लोगों से चंदा आया है, या कहां सोशल वर्क के काम किए हैं उनकी सूची नहीं दे पाए हैं। पुलिस के कई बार सूची मांगने के बाद भी पीएफआई के लोगों ने सूची देने से हाथ खडे़ कर दिए हैं। एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक पीएफआई से जुडे़ तमाम लोगों को खंगाला जा रहा है। पूरे मामले की गहराई से जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed