{"_id":"65317548181dfa60dc0c59ff","slug":"petrol-pump-owners-son-accused-of-assaulting-salesman-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-5725-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पेट्रोल पंप स्वामी के पुत्र पर सेल्समैन से मारपीट करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पेट्रोल पंप स्वामी के पुत्र पर सेल्समैन से मारपीट करने का आरोप
विज्ञापन
शरीर पर बने चोट के निशान दिखाता पीडित सेल्समेन दीपांशु। स्त्रोत ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
हरेवली। रुपये के विवाद में पेट्रोल पंप स्वामी के पुत्र पर सेल्समैन को बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को छुड़वा कर परिजनों को सौंपा। परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की।
थाना क्षेत्र के गांव महमदाबाद निवासी दीपांशु 20 वर्ष पुत्र डालचंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह तीन माह से शेरकोट-हरेवली मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। बुधवार को पेट्रोल पंप मालिक का पुत्र सेल्समेनों से हिसाब लेने लगे। हिसाब में कुछ रूपये कम पड़ गए। आरोप है कि इस बात पर पंप मालिक के पुत्र ने उसे एक कमरे में बंधक बना लिया और मारपीट की। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे बंधन मुक्त करने की गुहार लगाई। लेकिन उसने उसे बंधक मुक्त नहीं किया।
परिजनों ने रात्रि 9:00 बजे पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे हरेवली चौकी पर तैनात दरोगा आशीष पुनिया ने उसे बंधक मुक्त कराया। दरोगा का कहना है कि पीड़ित पक्ष की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, पेट्रोल पंप मालिक का कहना है कि सेल्समेन और उसके परिजनों से बातचीत कर समस्या काे निपटाने का प्रयास करेंगे। इस संबंध में एएसपी धर्म सिंह मार्छाल का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।