फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   person died due to electric shock

युवक की करंट से मौत

Tue, 29 Mar 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
person died due to electric shock
करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन

हल्दौर। गांव मलपुरा में एक युवक की उसके घर पर हैंडपंप में उतरे एलटी विद्युत करंट की चपेट में आकर मौत हो गई।
गांव मलपुरा निवासी वीरेंद्र सिंह (28) पुत्र ओमप्रकाश सिंह गांव अम्हेड़ा में बाइक रिपेयरिंग की दुकान खोल रखी थी। । सोमवार की देर शाम करीब आठ बजे वह अपने घर के दोमंजिला मकान पर खाना खा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार वीरेंद्र सिंह खाना खाने के बाद दोमंजिला के आंगन में खड़े हुए हैंडपंप से पीने के लिए पानी लेने चला गया। उसके कमरे में लगे हुए सीलिंग फैन से किसी तरह विद्युत एलटी लाइन का करंट हैंडपंप में उतर आया। वीरेंद्र सिंह विद्युत करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गया। मामले का पता चलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों का शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पैजनियां बिजलीघर पर फोन कर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। परिजन उसे उपचार के लिए बिजनौर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed