फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Permission to lift soil from kiln, plot being filled

Bijnor News: मिट्टी उठाने की अनुमति भट्ठे की, भरान हो रहा प्लॉट का

Wed, 18 Mar 2026 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Permission to lift soil from kiln, plot being filled
मंडावली/नजीबाबाद। राजस्व विभाग द्वारा मिट्टी खनन की अनुमति के नाम पर भूमाफिया द्वारा बड़ा खेल किया जा रहा है। मिट्टी उठाकर जहां डालने की अनुमति हैए उसके नाम पर खानापूर्ति कर अवैध प्लाटों की भरान किया जा रहा है। मंडावली थाना क्षेत्र में ऐसा ही मामला पकड़ा गया।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि कमगारपुर जंगल से कई डंपर और जेसीबी द्वारा मिट्टी का जेसीबी और डंपरों के माध्यम से अवैध खनन किया जा रहा है। मंडावली के थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने एसडीएम और सीओ को मिली शिकायत से अवगत कराया। प्रशासन की ओर से लेखपाल अमित कुमार को मौके पर भेज कर जांच कराई गई। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि दिन भर और रात में डंपर दौड़ रहे हैं। भट्ठे के नाम पर मिट्टी उठाई जा रही है लेकिन मिट्टी भट्ठे पर कम और नया गांव में प्लाट भरान में अधिक उपयोग की जा रही है। राजस्व टीम ने मंडावली पुलिस को कमगारपुर से भट्ठे के लिए मिट्टी खनन की अनुमति होने की जानकारी दी। राजस्व कर्मचारियों ने मिट्टी नयागांव के प्लाट में भेजने की शिकायत आदि के संबंध में और राजस्व अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की बात कही।
विज्ञापन

तहसीलदार संतोष यादव ने बताया कि भट्ठे के लिए मिट्टी उठाने की अनुमति थी। भट्टे के अतिरिक्त मिट्टी भेजने संबंधी की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed