फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Permanent driving license being made in two months

दो महीने में बन रहा स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस

Wed, 11 Aug 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Permanent driving license being made in two months
दो महीने में बन रहा स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस
विज्ञापन

बिजनौर। शासन के एक दिन में स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के स्लॉट पांच गुना कम करने के कारण आवेदकों को दो माह बाद तक की टेस्ट की तारीख मिल रही है। वर्तमान में एक दिन में केवल 36 ही स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जा रहे हैं। इससे पूर्व प्रतिदिन एआरटीओ कार्यालय में 150 लोगों के स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाते थे।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण शासन की ओर से पिछले महीने ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के नियमों में बदलाव किया गया था। नई गाइडलाइन के अनुसार अब एक दिन में केवल 36 लोगों के ही स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस ही जारी किए जा रहे हैं, जबकि इससे पूर्व प्रतिदिन 150 आवेदकों के स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाते थे। एआरटीओ कार्यालय में आने वाली भीड़ को रोकने के लिए ऐसा किया गया था। कोरोना की दूसरी लहर में केवल स्थायी लाइसेंस ही जारी किए जा रहे थे और लर्निंग डीएल बनाने पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन

इस कारण लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी नहीं हो पा रहे थे। अब स्थायी डीएल के स्लॉट में पांच गुना कटौती करके लर्निंग डीएल पुराने ढर्रे पर ही बनाए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार ने जिले में बनने वाले स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने को लेकर फिर से नई गाइडलाइन जारी की है। इसके लक्ष्य को घटाया गया था। वर्तमान में प्रतिदिन इसका लक्ष्य मात्र 36 रह गया है। इस दौरान लर्निंग लाइसेंस के लक्ष्य में कोई कटौती नहीं की गई थी। एआरटीओ प्रशासन शिवशंकर सिंह ने बताया कि प्रतिदिन स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस कम बनने के कारण आवेदकों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिस वजह से आवेदकों को दो माह बाद तक की तारीख मिल रही है। उन्होंने बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुरूप ही कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed