फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Performed on the highway after prayers

जुमे की नमाज के बाद हाईवे किया प्रदर्शन

Fri, 20 Dec 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Performed on the highway after prayers
प्रदर्शनकारी को पकड़कर ले जाती पुलिस। - फोटो : DHAMPUR
जुमे की नमाज के बाद हाईवे पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर(बिजनौर)। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में धामपुर में लोगों ने बाजार बंद रखा। जुमे की नमाज के बाद कई स्थानों पर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठियां फटकारकर तितर बितर किया गया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया।
शुक्रवार को एक समुदाय के लोगों ने बाजार बंद कर दिया। मछली बाजार से लोग जुलूस की शक्ल में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हाईवे 74 पर पुरानी धामपुर की चुंगी के पास पहुंचे और काफी देर तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। वहां से नगीना चौक पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने वहां पर करीब आधा घंटे तक प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर बितर किया। इस दौरान पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया। चौराहे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सौ से अधिक लोगों पर रिपोर्ट
कोतवाली निरीक्षक अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि मछली बाजार और नगीना चौराहा पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने के आरोप में 100 से अधिक अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस द्वारा कराई गई वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने का प्रयास किया तो कार्रवाई: एसडीएम
कोतवाल अरविंद मोहन शर्मा ने एनाउंस कर जनता को अवगत कराया कि धारा 144 लागू है। जिस किसी ने भी धरना-प्रदर्शन करने का प्रयास किया तो कार्रवाई होगी। एसडीएम धीरेंद्र सिंह और सीओ महावीर सिंह पुलिसबल के साथ अलर्ट रहे। बाजार के बंद कराने की सूचना मिलने पर दोनों अधिकारी पुलिस बल के साथ नगर का पैदल भ्रमण करते हुए भगत सिंह चौक पर पहुंचे। लोगों से शांति व्यवस्था की अपील की। एसडीएम ने बताया कि तहसील क्षेत्र के सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लाठीचार्ज के बाद तिराहे व चौराहे बने पुलिस छावनी
शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नगर के सभी तिराहे, चौराहे, नगीना चौक, फल चौक, मछली बाजार, पुराना धामपुर चुंगी पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। पुलिस अधिकारी फ्लैग मार्च कर लोगों की गतिविधियों पर निगाह रखे रहे।

धामपुर-नगीना चौराहे पर लाठी फटकार प्रदर्शकारियों को खदेड़ती पुलिस।

धामपुर-नगीना चौराहे पर लाठी फटकार प्रदर्शकारियों को खदेड़ती पुलिस।- फोटो : DHAMPUR

धामपुर में सुभाष मार्ग पर जुलूस निकालते प्रदर्शनकारी मुस्लिम समुदाय के लोग।

धामपुर में सुभाष मार्ग पर जुलूस निकालते प्रदर्शनकारी मुस्लिम समुदाय के लोग।- फोटो : DHAMPUR

धामपुर मछली बाजार में प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी।

धामपुर मछली बाजार में प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी।- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed