फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Performed Aarti by cleaning Ganga Barrage Ghat

गंगा बैराज घाट की सफाई कर आरती की

Sun, 29 Aug 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Performed Aarti by cleaning Ganga Barrage Ghat
बिजनौर में गंगा बैराज नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत आरती करते कृष्णा कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग क? - फोटो : BIJNOR
गंगा बैराज घाट की सफाई कर आरती की
विज्ञापन

बिजनौर। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत कृष्णा कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने गंगा बैराज घाट पर सफाई अभियान चलाया और मां गंगा की भव्य आरती का आयोजन किया।

विद्यार्थियों ने गंगा घाट से कूड़ा साफ किया और पानी में तैर रहे कचरे को भी निकाला। बैराज घाट पर आए श्रद्धालुओं को भी नदी की धारा को स्वच्छ व अविरल बनाए रखने का आह्वान किया। इसके बाद सभी ने गंगा आरती में हिस्सा लिया और गंगा की धारा को निर्मल बनाए रखने की शपथ ली। समाज कार्य विभागाध्यक्ष गोपालस्वरूप सिंह ने गंगा की धारा साफ रखने को प्रेरित किया। मुख्य अतिथि नमामि गंगे जिला संयोजक जितेंद्र राजपूत, जिला परियोजना अधिकारी पुलकित जाग्रवाल, मनोज चौधरी, राजीव राजपूत, दर्शन सिंह ने गंगा का महत्व बताया। इस दौरान नमामि गंगे गंगा विचार मंच जिला संयोजक सौरभ सिंघल, गंगा दूत अमन राजपूत, लकी, अभिषेक, मुकुल, बुशरा, जैनब, ज्योति, सत्यम, राकिब, लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed