फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People were thrilled with the mention of Tushar in Mann Ki Baat

Bijnor News: मन की बात में तुषार के जिक्र से गदगद हुए लोग

Sun, 25 May 2025 11:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 25 May 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
People were thrilled with the mention of Tushar in Mann Ki Baat
वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले नहटौर के गांव फुलसंदा में अपने दादा के साथ तुषार
नहटौर (बिजनौर)। मन की बात कार्यक्रम के 122वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते यूपी के तुषार चौधरी का नाम लिया तो उसके परिजनों की आंखें खुशी से छलक गईं।
विज्ञापन

बिहार के राजगीर में आठ से 15 मई तक खेलो इंडिया यूथ गेम में नहटौर क्षेत्र के गांव फुलसंदा के संजय सिंह के पुत्र तुषार चौधरी ने वेटलिफ्टिंग 102 किग्रा भार वर्ग में स्नैच में 126 किग्रा तथा क्लीन एंड जर्क में 163 किग्रा वजन उठाया। कुल 289 किग्रा वजन उठाकर तुषार ने गोल्ड मेडल जीता था। तुषार चौधरी ने पीएम मोदी का आभार जताया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के उत्साहवर्धन करने से उन्हें नई ऊर्जा मिली है। उसका सपना अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनने का है। वहीं, कोच करन सिंह ने बताया कि तुषार चौधरी पिछले छह वर्षों से उनके यहां प्रशिक्षण ले रहा है। उन्हें उसकी उपलब्धि पर गर्व है। अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी हिमांशु चांग, उदित प्रधान, देवराज सिंह, विकास चौधरी, नवनीश कुमार, विपिन कुमार, गजेंद्र शर्मा, नईम मलिक आदि ने तुषार को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed