फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People were scared again due to the information of releasing more water

Bijnor News: ज्यादा पानी छोड़ने की सूचना से फिर सहम गए लोग

Tue, 18 Jul 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 18 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
People were scared again due to the information of releasing more water
- ग्रामीणों ने डीएम को घेरा, बोले - तटबंध बनवा दो, फसल का मुआवजा चाहिए
विज्ञापन

- डीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण कर स्थित का जायजा लिया
फोटो समाचार
जलीलपुर/चांदपुर (बिजनौर)। जलीलपुर क्षेत्र में बुधवार से बाढ़ के हालात हैं। पांच दिनों के बाद रविवार को जलस्तर कम होने पर बाढ़ प्रभावित गांवों में रहने वाले लोगों ने कुछ राहत की सांस ली थी। हालांकि खेत खलिहान में पानी भरा है। सड़कों पर चल रही गंगा की धार भी धीमी पड़ी है। गांव मीरापुर सीकरी व रायपुर खादर में रविवार रात से पानी फिर बढ़ना शुरू हो गया। ज्यादा पानी छोड़े जाने की सूचना से लोग सहमे हुए हैं। उधर, क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे डीएम से लोगों ने गंगा पर तटबंध बनाने और फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की।
गंगा में ज्यादा पानी छोड़े जाने की सूचनाओं से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों की धड़कनें तेज हो गई हैं। सोमवार को भी नारनौर-दत्तियाना, दत्तियाना-सुजातपुर खादर, सुजातपुर खादर-स्याली, मुजफ्फरपुर खादर-दत्तियाना आदि सड़कों पर पानी कम दिखाई पड़ा। इन गांवों में रहने वाले लोग ट्रैक्टर-ट्राॅली पर सवार होकर जरूरी कामों के लिए आ जा रहे हैं। गांव मीरापुर सीकरी व रायपुर खादर में फिर से पानी बढ़ना शुरू हो गया है। हरविंद सिंह, गुरुदेव सिंह, जगमिंद्र सिंह आदि ने बताया रविवार रात से पानी बढ़ रहा है। जलीलपुर क्षेत्र के आठ गांव रायपुर खादर, जलालपुर खादर, मीरापुर सीकरी, सुजातपुर खादर, स्याली, मुजफ्फरपुर खादर, कुमरिया, दत्तियाना टापू बने हैं।
विज्ञापन

गांवों के चारों ओर गंगा का पानी है। हालांकि स्याली, सुजातपुर खादर, मुजफ्फरपुर खादर व दत्तियाना आदि की सड़कों पर पहले से कम पानी बह रहा है। साथ ही गंगा नदी के निकटवर्ती गांव फैजीपुर, सलेमपुर खादर, मीरापुर सीकरी, रायपुर खादर, जलालपुर खादर, नारनौर, खानपुर खादर, धींवरपुरा, जमालुदीनपुर, दत्तियाना, सुजातपुर खादर, स्याली, मुजफ्फरपुर खादर, हुसैनपुर खासा आदि के किसानों की हज़ारों बीघा फसल गंगा की बाढ़ से प्रभावित हैं। गन्ना, चारा, धान आदि की फसलों में पानी भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के सामने उठी तटबंध की मांग
जलीलपुर। सोमवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने एसडीएम रितु रानी, सीओ सर्वम सिंह आदि अधिकारियों के साथ गांव रायपुर खादर व मीरापुर सीकरी में पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान डीएम उमेश मिश्रा खुद भी पानी में उतर गए। काफी दूर तक गांव में पानी में चलते हुए बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरान किया। ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने डीएम के साथ गंगा पर तटबंध बनवाने और फसलों का मुआवजा दिलवाने की मांग की। डीएम ने सर्वे कराकर तटबंध का प्रस्ताव भिजवाने और फसलों का मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed