फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People upset with dirt on Mandavali-Jaspur road

मंडावली में गंदगी के बीच निकलते हैं कई गांव के लोग

Thu, 19 Mar 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
People upset with dirt on Mandavali-Jaspur road
मंडावली क्षेत्र के मंडावली-जसपुर मार्ग पर फैली गंदगी से गुजरते राहगीर। - फोटो : NAZIBABAD
मंडवली-जसपुर मार्ग पर गंदगी से लोग परेशान
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। मंडावली-जसपुर मार्ग पर गंदगी फैली होने से क्षेत्रवासी परेशान हैं। सफाई न होने से राहगीरों को दुर्गंध और गंदगी से गुजरने को विवश होना पड़ता है। हरिद्वार मार्ग पर मंडावली से जसपुर जाने वाले मार्ग पर हर समय गंदगी फैली रहती है। क्षेत्र के लोग गंदगी फेंकने का स्थान न होने के कारण कई गांव से जुड़े संपर्क मार्ग पर गंदगी फेंक देते हैं।
मंडावली-जसपुर मार्ग पर क्षेत्र से जसपुर, कल्लरवाली, मुस्सेपुर, सिकरौडा के ग्रामीण और स्कूली बच्चे गुजरते हैं। गंदगी फैली होने से राहगीरों को दुर्गंधयुक्त वातावरण से होकर गुजरना पड़ता है। क्षेत्रवासी मो. इकबाल, मुन्नू त्यागी और काले का कहना है कि कई बार ग्राम प्रधान से सार्वजनिक रास्ते पर गंदगी डाले जाने से राहगीरों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ने की बात कही गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्र के लोगों को गंदगी डालने का स्थान भी ग्राम पंचायत ने उपलब्ध नहीं कराया।
विज्ञापन

सीमित सफाई कर्मचारी करते हैं सफाई
ग्राम प्रधान मंडावली मिद्दू ठेकेदार का कहना है कि ग्रामीणों को सार्वजनिक रूप से गंदगी न फेंकने को कहा गया। लेकिन क्षेत्रवासी संपर्क मार्ग पर गंदगी फेंक देते हैं। उन्होंने कहा कि मंडावली ग्राम पंचायत बड़ी है। पंचायत के पास सीमित सफाई कर्मचारी हैं। समय-समय पर पंचायत के सफाई कर्मचारियों से सफाई कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed