{"_id":"60e4982e8ebc3ecccd6884da","slug":"people-upset-due-to-power-cuts-and-low-voltage-bijnor-news-mrt5461798123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के कट और लो वोल्टेज से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के कट और लो वोल्टेज से लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के कट और लो वोल्टेज से लोग परेशान
नींदडू़। भीषण गर्मी में बिजली की ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या ने ग्रामीण उपभोक्ताओं की परेशानी को बढ़ा रखा है। ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक देने तथा कम वोल्टेज की समस्या दूर करने का आग्रह किया है।
राशिद, महबूब, निसार, फारीद, आमिर एवं कफील आदि उपभोक्ताओं का कहना है कि वर्षा नहीं होने के कारण भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। ऐसे में बिजली ही एकमात्र सहारा है, लेकिन बिजली के बार बार आने जाने और बीच बीच में घंटों तक गुल रहने के सिलसिले ने उपभोक्ताओं को बेहाल कर रखा है। बीती रात बिजली की ट्रिपिंग के चलते लोगों को कई बार अपने घरों से बाहर सड़कों पर आना पड़ा। कुछेक ने छत पर जाकर राहत की सांस ली। दिन में भी बिजल बार बार ट्रिप होती रही। लो वोल्टेज से पंखे रफ्तार नहीं पकड़ रहे हैं। विद्युत चालित उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। बिजली के माध्यम से रोजीरोटी कमाने वाले लोग अपना कार्य नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने निर्धारित 18 घंटे बिजली आपूर्ति के अलावा लो वोल्टेज से निजात देने की मांग की है।
उधर, नींदडू़ बिजलीघर के प्रभारी अवर अभियंता हरवंश सिंह ने बताया कि बिजली की ट्रिपिंग और कम वोल्टेज की समस्या का निदान उनके हाथ में नहीं है। जितनी बिजली है, उतनी सप्लाई दी जा रही है। कम वोल्टेज की समस्या का निदान वर्षा होने के बाद ही संभव है।