{"_id":"672bc952074582d1910dbb26","slug":"people-tasted-famous-dishes-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-135229-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: लोगों ने चखा नामचीन व्यंजनों का स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: लोगों ने चखा नामचीन व्यंजनों का स्वाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शहर में बिजनौर महोत्सव का आगाज हो गया। सुभाष चौक स्थित स्ट्रीट फूड फेस्टिवल में लोगों ने नामचीन व्यंजनों का स्वाद चखा। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत की भव्य प्रस्तुति दी।
स्ट्रीट फूड फेस्टिवल का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। महोत्सव में सहभागिता एवं योगदान करने वाले कलाकारों को शॉल उढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, विधायक सुचि चौधरी, डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, सीडीओ पूर्ण बोरा ने एनए पाशा जादूगर द्वारा आयोजित जादू शो का अवलोकन भी किया।
उन्होंने व्यंजनों के स्टालों का निरीक्षण कर स्वाद का आनंद लिया। इसके अलावा कलाकारों द्वारा बनाई पेंटिंग को भी देखा। प्रदर्शनी मैदान, सिविल लाइन, नगर पालिका, विकास भवन में भी कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर चांदपुर विधायक स्वामी ओमवेश, नगरपालिका चेयरपर्सन इंदिरा सिंह, एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी आशुतोष रामप्यारे जैसवाल आदि मौजूद रहे।व