फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People suffering due to scorching heat, temperature reached 37.2 degrees

भीषण गर्मी से लोग बेहाल, 37.2 डिग्री पहुंचा तापमान

Thu, 08 Jul 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
People suffering due to scorching heat, temperature reached 37.2 degrees
भीषण गर्मी से लोग बेहाल, 37.2 डिग्री पहुंचा तापमान
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में झुलसाने वाली गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। इससे हर किसी का जीना मुहाल हो गया है। सभी लोग इंद्र देवता से राहत की वर्षा के लिए मनुहार कर रहे हैं। इस समय जिले का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस है।

पिछले करीब एक माह से भीषण गर्मी पड़ने से जिलेवासी परेशान हैं। आसमान से आग बरस रही है। ऐसे में लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। केवल कामकाज वाले ही अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। इस गर्मी से राहत पाने के लिए कुछ लोग छातों आदि का सहारा ले रहे तो कुछ शिकंजी और जूस आदि पीकर गर्मी शांत करने की कोशिश में लगे हैं। अब हर कोई इंद्र देवता से बारिश के लिए प्रार्थना कर रहा है। मौसम वेधशाला नगीना के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिगी सेल्सियस रहा। सुबह के समय की आर्द्रता 98 प्रतिशत रही, जो दोपहर में घटकर 53 फीसदी पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed