फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People of Muslim community used to sing Holi songs

Bijnor News: होली के गीतों में सुर मिलाते थे मुस्लिम समाज के लोग

Sun, 01 Mar 2026 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
People of Muslim community used to sing Holi songs
गजरौला शिव। अब गांवों में रात को होली खेलना गुजरे जमाने की बात हो गई है। युवा पीढ़ी पुरानी परंपरा को भूल रही है, समय बीतने के साथ ढोल की थाप पर होली गायन की धुन भी धीमी पड़ती जा रही है लेकिन स्वाहेड़ी के बुजुर्ग होली-दुल्हैड़ी पर होली गायन की परंपरा संजोए हुए हैं। पहले गांव के लोगों के साथ मुस्लिम भी होली खेलते थे। इतना ही नहीं स्वाहेड़ी में आर्य समाज से जुड़े लोगों के घरों में वातावरण को शुद्ध करने के लिए होली पर यज्ञ किया जाता है, भोज के बाद दोपहर बाद शोकाकुल परिवार के घर जाकर शोक उठाते हैं।
विज्ञापन

स्वाहेड़ी निवासी धीरेंद्र सिंह बताते हैं कि गांव में 10 लोगों की टोली होती थी, जिसमें संतराम सिंह ढोल, दिलावर सिंह बीन, बिशंभर सिंह ढप, जयपाल सिंह बोरे बजाते थे। तेजपाल सिंह, रामसिंह, गढ़ी बगीची निवासी परवीन सिंह, राम सिंह आदि लोग होली गाते थे। जबकि गांव के ढोला लंहगा पहनकर व राजेश दुल-दुल घोड़ा बनकर नाचते थे। मुस्लिम धोबी दुल्ली, मेंहदी हसन, इमरान, काले होली में सुर में सुर मिलते थे। मस्जिद में अजान देने वाले मजीद हाफिज भी हुलियारों के साथ होली खेलते थे।
विज्ञापन

चरन सिंह का कहना है कि गांव में होली परंपरा को जिंदा रखने के लिए कुछ बुजुर्ग संतराम सिंह, तुख्मान सिंह, राम सिंह, बुद्धू सिंह आदि इकट्ठा होकर ढपली बजाते हुए होली गीत गाते हैं। वे गांव में चली आ रही परंपरा को संजोए हुए हैं। विनोद कुमार बिट्टू बताते हैं गांव में किसी परिजन की मौत से शोकाकुल परिवार में जाकर शोक उठाने की परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed