फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People of Bijnor district keeping distance from china made rakhis

चीन निर्मित राखियों से दूरी बना रहे बिजनौर जिले के लोग

Wed, 18 Aug 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
People of Bijnor district keeping distance from china made rakhis
बिजनौर में राखी खरीददती महिला और युवती। - फोटो : BIJNOR
चीन निर्मित राखियों से दूरी बना रहे बिजनौर जिले के लोग
विज्ञापन

बिजनौर। इस बार रक्षाबंधन पर चीन निर्मित राखियां नहीं दिखेंगी। स्वदेशी राखियों से पटे पड़े बाजार से चीन निर्मित राखियां नदारद हैं।
देेेेसी राखियों ने चीन निर्मित राखियों को बाजार से खदेड़ दिया है। चीन को चोट पहुंचाने के लिए जनपदवासियों ने चीन निर्मित उत्पादों से दूरी बना ली है। स्वदेशी राखियों से पट चुका है। फास्ट फूड राखी, केसरिया परंपरागत राखी, अयोध्या में राम मंदिर की झलक वाली राखी, रेशमी डोरी आदि राखियों से जगह-जगह बाजार सज गए हैं। इसके अलावा बच्चों को आकर्षित करने के लिए पबजी राखी, मोटू-पतलू, मोगली राखी, सुपर ब्रो भाई, डोरेमोन, डब्लू-बब्लू नाम के टैग वाली राखियां भी बाजारों में मौजूद हैं। यहां पर नगर पालिका चौक से लेकर सदर बाजार बाजार तक जगह-जगह हर छोटे-बडे़ बाजारों में राखियां ही राखियां हैं।
बहनें इन फास्ट फूड राखियों को खरीदना काफी पसंद कर रही हैं। इन राखियों की कीमत 20 से लेकर 100 रुपये तक है। सदर बाजार इन दिनों केसरिया रंग की राखियों से पटा हुआ है। बाजारों में परंपरागत राखियां ही बिक रही हैं। केसरिया रंग के मौली वाले धागे से निर्मित और रेशम की डोर से सजावट की गई राखी कई बाजारों में छाई हुई हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका चौक के पास स्थित राखी बेचने वाले अशोक कुमार ने बताया कि अब धीरे-धीरे बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ने लगी है। दुकानदार 20 से 50 फीसद तक की छूट दे रहे हैं। सदर बाजार के राखी विक्रेता महिपाल सिंह का कहना है कि इस बार चीन में बनी राखियों से लोग दूरी बना रहे हैं। इस कारण वहां से कोई राखियां मंगवाई ही नहीं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed