फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People of Alampur village

सड़क हुई तालाब में तबदील, गांव वाले परेशान

Tue, 23 Feb 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
People of Alampur village
आलमपुर गांवड़ी के लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव आलमपुर गांवड़ी में मुख्य मार्ग की हालत खस्ता व बदहाल है। मार्ग में पानी की निकासी न होने से मार्ग में पानी खड़ा हो गया है। इससे आवागमन में परेशानी का करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी समाधान न होने पर क्षुब्ध होकर बीडीओ के खिलाफ प्रदर्शन कर डीएम से नाली व मार्ग निर्माण कराने की मांग की है।

गांव आलमपुर गांवड़ी में चामुंडा मंदिर से शिव मंदिर को जाने वाले करीब 200 मीटर मार्ग की हालत बहुत खराब है। मार्ग में गड्ढे हो गए हैं और पानी की निकासी के लिए नाली भी नहीं है। घरों की निकासी का एक फिट के करीब पानी मार्ग में भरकर खड़ा हो गया है। गांव वालों का कहना है कि वह पिछले करीब पांच वर्षों से मार्ग निर्माण कराने की मांग करते आ रहे है किंतु उनकी सुनवाई न तो किसी भी ग्राम प्रधान, बीडीओ या पंचायत सेक्रेटरी द्वारा नहीं की गई है। गांव वालों ने बीडीओ व विकास विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन कर डीएम से शीघ्र मार्ग व नाली निर्माण कराकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। इसके अलावा गांव वालों ने गांव में हुए विकास कार्यों की जांच सक्षम अधिकारी से कराने की मांग की है। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने शीघ्र गांव वालों की शीघ्र समस्या का समाधान कराने की बात कही है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में विजय सिंह, बृजेश, मोहम्मद आकिब, सूर्यप्रताप शर्मा, मोहम्मद वसीम, सुनील, अनुज, पूरन सिंह, महीपाल सिंह तथा रविदत्त आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed