फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People from two villages clashed for molesting teenager

किशोरी से छेड़छाड़ को लेकर दो गांवों के लोग भिड़े

Sun, 24 Nov 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
People from two villages clashed for molesting teenager
बिजनौर। रविवार को गांव नयागांव में किशोरी से छेड़छाड़ को लेकर दो गांव के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। हमलावर बाइक व कार छोड़कर भाग गए। गांव वालों ने वाहनों में भी तोड़फोड़ कर डाली। अलग-अलग संप्रदायों से मामला जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव नयागांव की एक किशोरी उमरी व नया गांव के बीच स्थित स्कूल में पढ़ती है। उमरी गांव का शालिम पिछले कई दिनों से किशोरी को परेशान कर रहा था। गांव वालों के मुताबिक शालिम अपने दो साथियों के साथ रविवार को नयागांव पहुंचा और किशोरी से सड़क पर छेड़खानी करने लगा। गांव में रॉबिन त्यागी का रिश्ता आया था। रिश्ते में मौजूद युवकों ने शालिम की इस हरकत को देख लिया। उन्होंने शालिम व उसके साथियों को दबोच लिया और उनकी खूब पिटाई की। शालिम व उसके साथियों ने उमरी गांव में फोन कर दिया। कार व बाइकों पर लाठी डंडे लेकर उमरी गांव के लोगों ने नयागांव में धावा बोल दिया और रिश्ते में आए मेहमान व अन्य लोगों पर लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों गांव के लोग आमने सामने आ गए। इसके बाद हमलावर बाइक व कार छोड़कर फरार हो गए। गांव वालों ने उनके वाहनों में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा, एसएसआई नरेंद्र गौड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। नया गांव के लोगों ने शालिम, अहमद, साजिद, अब्दुल्ला, आसिफ, अनस के अलावा 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। इसे लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा के मुताबिक इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed