{"_id":"68d82fb6f21ff241f3080c64","slug":"people-from-netherlands-and-uae-liked-the-products-bijnor-news-c-27-1-bij1027-161369-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नीदरलैंड, यूएई के लोगों को भाए उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नीदरलैंड, यूएई के लोगों को भाए उत्पाद
Sun, 28 Sep 2025 04:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 28 Sep 2025 04:28 AM IST
विज्ञापन
नोएडा में आयोजित ट्रेड शो में लगे नगीना के स्टॉल पर पहुंचा नीदरलैंड ग्राहक। स्रोत उद्यमी
बिजनौर। नोएडा में चल रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में विदेशी ग्राहक बेहतर उत्पाद तलाश रहे हैं। ऐसे में ट्रेड शो में नगीना के काष्ठकला उत्पादों की भी खूब मांग है। शनिवार को नीदरलैंड, यूएई के ग्राहकों का काष्ठकला उत्पादों में खासा रुझान देखने को मिला। बिजनौर से 10 उद्यमी और आठ स्टॉल ट्रेड शो में हैं। जिन पर बिजनौर के उत्पाद लगे हुए हैं। विदेशी ग्राहक उत्पाद देखने के लिए स्टॉल पर पहुंच रहे हैं। उद्यमी विक्रम चौहान ने बताया कि उनके स्टॉल पर काष्ठकला में गेम्स उत्पाद रखे हुए हैं। शनिवार को उनके स्टॉल पर तीन नीदरलैंड, यूएई, उज्बेकिस्तान के ग्राहक पहुंचे। ग्राहकों ने लकड़ी के टिक टैक गेम, मसाले बॉक्स सहित अन्य उत्पादों के बारे में पूछताछ की।
विक्रम का कहना है कि ट्रेड शो से बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना है। विदेशी ग्राहक उत्पादों को खूब पसंद कर रहे हैं। दूसरा दिन निर्यात की दृष्टि से ठीक रहा। विदेशी ग्राहक उत्पादों के सैंपल भी लेकर गए हैं। साथ ही वह उत्पादों के संबंध में संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन
विक्रम का कहना है कि ट्रेड शो से बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना है। विदेशी ग्राहक उत्पादों को खूब पसंद कर रहे हैं। दूसरा दिन निर्यात की दृष्टि से ठीक रहा। विदेशी ग्राहक उत्पादों के सैंपल भी लेकर गए हैं। साथ ही वह उत्पादों के संबंध में संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन