{"_id":"6558fb39c8041c70d605348c","slug":"people-excited-for-world-cup-students-formed-human-chain-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-14448-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: वर्ल्डकप के लिए लोगों में उत्साह, विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: वर्ल्डकप के लिए लोगों में उत्साह, विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-स्टेडियम में बड़ी स्क्रीन लगाकर खिलाड़ियों को दिखाया जाएगा वर्ल्डकप फाइनल
-रविवार को होने वाले वर्ल्डकप फाइनल मैच को लेकर लोगों ने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। वर्ल्ड कप को लेकर लोगों में उत्साह है। इस बार वर्ल्डकप फाइनल का उत्साह उत्सव की तरह मनाया जाएगा। लोगों ने वर्ल्ड कप का उत्सव मनाने के लिए तैयारियां कर ली हैं। वहीं दूसरी और शनिवार को डीडीपीएस में विद्यार्थियों ने वर्ल्डकप 2023 की मानव श्रृंखला बनाई। साथ ही चेहरे पर खिलाड़ियों के नाम लिखकर उन्हें चीयर्स किया।
वर्ल्डकप 2023 के मुकाबले में भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद फाइनल मुकाबला जीतने की उम्मीद बढ़ गई है। ऐसे में लोग भारतीय टीम के जीतने की दुआ कर रहे हैं। वर्ल्ड कप का फाइनल रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम को चीयर करने के लिए शनिवार को डीडीपीएस में विद्यार्थियों ने वर्ल्डकप 2023 की मानव श्रृंखला बनाई।
इसके अलावा छात्राओं ने अपने चेहरे पर विराट कोहली, रोहित शर्मा आदि खिलाड़ियों का नाम लिखकर चीयर्स किया। साथ ही छात्राओं ने अपने चेहरे पर इंडिया विक्ट्री वर्ल्ड कप 2023 भी लिखा। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार वर्ल्ड कप को लेकर लोगों में कितना उत्साह है। मुस्लिम महिलाओं ने भी भारत के वर्ल्डकप जीतने के लिए दुआ की।
विज्ञापन
उधर, दूसरी और आज स्टेडियम में बड़ी स्क्रीन लगाकर खिलाड़ियों को वर्ल्डकप फाइनल दिखाया जाएगा। व्यापारी शुभम गोयल ने बताया कि वर्ल्ड कप को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। घरों में वर्ल्ड कप फाइनल देखने के लिए लोग एलइडी टीवी की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। कुछ लोगों ने वर्ल्ड कप की वजह से ही छोटी स्क्रीन वाली एलईडी को बदलकर बड़ी स्क्रीन ली है। एसआरएस मॉल के बाहर साउंड सिस्टम लगाया जाएगा। इस पर लोग वर्ल्ड कप की कमेंट्री सुन सकेंगे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक सुधांशु चहल ने बताया कि उन्होंने वर्ल्ड कप को लेकर तैयारी की है। उम्मीद है कि इस बार भारतीय टीम ही वर्ल्डकप जीतेगी। वर्ल्ड कप जीतने के बाद वह अपने साथियों के साथ मिठाई बाटेंगे।