फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   people chilled by rain and cold wind

बारिश और सर्द हवा से ठिठुरे लोग

Fri, 04 Feb 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
people chilled by rain and cold wind
बिजनौर तेज बारिश और हवा से गिरी सरसों की फसल। - फोटो : BIJNOR
बारिश और सर्द हवा से ठिठुरे लोग
विज्ञापन

बिजनौर। अचानक मिजाज बदलने से मौसम बरसाती हो गया। सुबह तेज हवा के साथ बारिश और दोपहर बाद आठ किलोमीटर की रफ्तार से चली चली सर्द हवा से लोग ठिठुर गए। शाम होते ही ठिठुरन और बढ़ गई। दिन और रात के तापमान में केवल दो डिग्री का अंतर रह गया। जिले में 15 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं तेज हवा से कई जगह पेड़ धराशायी हो गए। बैमौसम बरसात से किसानों की चिंता बढ़ गई हैं। सरसों की फसल को नुकसान होगा, वहीं चारे का संकट गहराने लगा है।
बृहस्पतिवार की तड़के से बारिश शुरू हो गई थी। दोपहर होने तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। बारिश के साथ चली तेज हवा ने लोगों के हाड़ कंपा दिए। तेज हवा की वजह से जगह-जगह पेड़ टूट कर गिर गए। हालांकि जिले में कुछ जगह पर बूंदाबांदी तक ही बारिश सिमट कर रह गई। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस बना हुआ था। बारिश होने से दिन के तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है।
विज्ञापन

पूरे दिन 8.6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवा चली। जिसने मौसम को और भी ठंड कर दिया। जिससे मौसम पूरी तरह से सर्द हो गया। पूरे दिन हुई बारिश की वजह से सड़कों पर कम संख्या में लोग दिखाई दिए। बारिश और सर्द हवा की वजह से लोग ठिठुरते हुए अपने घरों से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में पसरा रहा रहा सन्नाटा
बारिश के साथ चली सर्द हवा ने लोगों को घरों में ही रहने को मजबूर कर दिया। बारिश और तेज हवा ने पहाड़ों की ठंड का अहसास करा दिया। बारिश में लोग खरीदारी करने बाहर नहीं निकले। यहां तक कि लोगों को अपने घरों में भी अलाव एवं सर्दी से बचने के लिए विद्युत उपकरणों का सहारा लिया।

बिजनौर में बारिश में जाती युवती।

बिजनौर में बारिश में जाती युवती।- फोटो : BIJNOR

हल्दौर के गांव चांदा नंगली में तेज हवा से गिरा पेड़ और टूटे विद्युत पोल।

हल्दौर के गांव चांदा नंगली में तेज हवा से गिरा पेड़ और टूटे विद्युत पोल।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed