फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People are taking carelessness, increasing corona infection

लोग बरत रहे लापरवाही, बढ़ रहा कोरोना संक्रमण

Wed, 31 Mar 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
People are taking carelessness, increasing corona infection
बिजनौर में बिना मास्क के घूमते लोग। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। जनपद में फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग फिर से अलर्ट मोड पर आ गया है, लेकिन फिर भी लोग दो गज दूरी, मास्क है जरूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। लोग घरों से लेकर बाजारों और सड़कों तक पर बेरोक-टोक बिना मास्क लगाए ही घूम रहे हैं।
विज्ञापन

एक साल बाद फिर से कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ने लगा है। जनपद में कोरोना संक्रमण को लेकर हर स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है। चुनिंदा लोग ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। पिछले दिनों यहां पर मरीज नहीं मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने जनपद के सभी कोविड हॉस्पिटलों पर ताले लगा दिए थे। वर्तमान में सिर्फ जिला अस्पताल में 98 बेड वाला एल-2 विंग कोविड हॉस्पिटल संचालित किया जा रहा है। इसके अलावा दस माह से मरीजों को होम आइसोलेेशन किया जा रहा है। अगर सावधानी नहीं बरती गई तो संक्रमण की स्थिति और खराब हो जाएगी। सड़क से लेकर बाजार तथा सरकारी और निजी कार्यालयों में लोग बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के ही आ-जा रहे हैं। सैनिटाइजेशन तो बस नाम का ही रह गया है।
विज्ञापन

कोरोना के नोडल अधिकारी डा. पीआर नायर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क है। यदि आवश्यकता पड़ी तो फिर से मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण केंद्र स्वाहेड़ी एवं अन्य कोविड सेंटरों को शुरु कर दिया जाएगा। आजकल रोजाना आ रहे कोरोना संक्रमित मामलों में अभी तक कोई नया स्ट्रेन नहीं मिला है, लेकिन फिर भी सभी को पूर्ण सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed