फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People are scared of market closure rumors

बाजार बंदी की अफवाह से सहमे रहे लोग

Fri, 20 Mar 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
People are scared of market closure rumors
बाजार बंदी की अफवाह से सहमे रहे लोग
विज्ञापन

बिजनौर। देश में कोरोना को लेकर बाजार बंदी के डर से लोग सहमे रहे। लोगों ने खाने पीने का सामान घरों में रखना शुरू कर दिया है। दिन भर लोग बाजार में घरेलू सामान की खरीदारी करने में जुटे रहे।
कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बृहस्पतिवार रात आठ बजे राष्ट्र को संबोधन का पता चलते ही लोग सहमे रहे। लोगों को लगा कि देश में कोरोना को लेकर बाजार बंदी होने वाली है। लोगों ने अपने घरों में खाने पीने का सामान इकट्ठा करके रखना शुरू कर दिया है। आटा, दाल, नमक, आलू समेत जरूरी सामान लोग घरों को ले जाने लगे। दिन भर लोग बाजार में घरेलू सामान की खरीदारी करने में लगे रहे। दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। लोग सामानों की खरीदारी करते रहे। लोग एक दूसरे से प्रधानमंत्री के संबोधन को लेकर कयास लगाते रहे। जिन परिवारों में शादी हो रही है उनके सामने परेशानी खड़ी हो गई है। लोग शादी में मेहमानों को लेकर बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम रमाकांत पांडेय ने शादी में 50 मेहमानों को ही बुलाने के निर्देश दिए हैं। कई परिवार ऐसे हैं जिन्होंने शादी के 300-300 कार्ड बांट रखे हैं। ऐसे में ये लोग मेहमानों को बुलाने व प्रशासन के निर्देशों को देखकर सकते में हैं। वहीं जिले भर में मेडिकल स्टोर पर मास्क व सैनिटाइजर की बहुत किल्लत हो गई है। यहां तक कि इनकी कालाबाजारी तक हो रही है। 30 रुपये वाला एक मास्क बाजार में 180 रुपये तक में बिक रहा है। कई कार्यालयों में उपभोक्ताओं व कर्मचारियों के लिए सैनिटाइजर रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed