फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People are facing problems due to absence of Roadways bus stand

Bijnor News: रोडवेज बस स्टैंड नहीं होने से लोगों को हो रही परेशानी

Tue, 21 Jan 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 21 Jan 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
People are facing problems due to absence of Roadways bus stand
बिजनौर, अफजलगढ़। नगर में रोडवेज बस स्टैंड न होने से नगर तथा क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि बसों के निकलने का समय का पता नहीं चल पाता।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि घंटों इंतजार के बाद भी बसें बाईपास से निकल जातीं हैं और वह इंतजार में खड़े रह जाते हैं। नगर व क्षेत्रवासियों ने नगर में रोडवेज बस स्टैंड स्थापित कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर से होकर दिल्ली, मेरठ, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हरिद्वार, देहरादून, सहारनपुर, खटीमा, रुद्रपुर व नेपाल सीमा तक आदि सैकड़ों बसों का संचालन होता है हर तरफ के लिए क्षेत्र के सैकड़ों लोगों का रोजाना आवागमन होता है। किंतु अब तक यहां रोडवेज बस स्टैंड की स्थापना नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि कर्णवाल का कहना है कि काफी समय पहले बस स्टैंड पर जा कर बस का इंतजार करते हैं। अक्सर कुछ बसें बाईपास से ही निकल जातीं हैं। शीघ्र नगर में रोडवेज बस स्टैंड बनना चाहिए।
हर्ष रस्तोगी का कहना है कि अक्सर व्यापार के सिलसिले में सहारनपुर, दिल्ली व अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है। उन्हें समय से पहले बस स्टैंड पहुंच कर घंटों बस का इंतजार करना पड़ता है। इससे समय खराब होता है। नगर में बस स्टैंड की स्थापना की जानी चाहिए।
मदन राणा का कहना है कि पूर्व में कालागढ़ से मेरठ सहारनपुर व मुरादाबाद के लिए बसों का सीधा संचालन किया जाता था। मुरादाबाद व सहारनपुर के लिए बसें बंद कर दी गईं हैं। रात्रि में दूरदराज जाने वाली बसें सवारियों को बाईपास पर उतार देतीं हैं, जिससे काफी दिक्कत का सामना करना होता है।

मोहम्मद शान का कहना है कि अक्सर परिचालक बस में जगह न होने का हवाला देते हुए सवारी नहीं बैठाते हैं। यदि सवारी बैठा भी लेते हैं तो उन्हें करीब एक किमी दूर बाईपास पर उतार कर चले जाते हैं, जिससे वहां से पैदल चलकर आना पड़ता है। नगर में बस स्टैंड बनाकर समय से बसों का संचालन होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed