फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People are asking questions, what will Netaji do if he wins?

जनता कर रही सवाल, जीते तो क्या करोगे नेताजी

Wed, 09 Feb 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
People are asking questions, what will Netaji do if he wins?
गठबंधन प्रत्याशी डॉ नीरज चौधरी। - फोटो : BIJNOR
जनता कर रही सवाल, जीते तो क्या करोगे नेताजी
विज्ञापन

बिजनौर विधानसभा क्षेत्र
बिजनौर। विधानसभा चुनाव में तमाम दावों और वादों के साथ उम्मीदवार ताल ठोंक रहे हैं। फिलहाल मतदाता खामोश है और तमाम पहलुओं पर विचार कर रहा है। सोच समझ और वादों को परखाने के बाद ही जनता वोट देगी। विकास और सुरक्षा का मुद्दा भी चुनाव में बना हुआ है। भावनाओं के सहारे भी मतदाताओं को पक्ष में करने के लिए उम्मीदवार जोर लगा रहे हैं। बिजनौर विधानसभा में गंगा कटान और शहर में रेल फाटक पर ओवर ब्रिज का निर्माण अहम मुद्दा हैं।
सूचि चौधरी
पार्टी भाजपा
उम्र 32 वर्ष
सवाल: आपको जनता वोट क्यों दे
जवाब: नर नारायण सेवा करने का काम किया है। लगातार विकास कार्य कराएं हैं। जरुरतमंदों की मदद की है। विधायक रहते हुए अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाया है।
विज्ञापन

सवाल: चुनाव लड़ने का आपका एजेंडा क्या है
जवाब: सुशासन और शिक्षा का माहौल बनाना है। युवाओं को रोजगार दिलाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। वहीं किसानों हित में काम करना उनका एजेंडा है।
सवाल: विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या क्या है
जवाब: बरसात में बाढ़ के दौरान गंगा खादर क्षेत्र में कटान बड़ी समस्या है।
सवाल: आपको विधायक दोबारा बनने का मौका मिला तो कौन से कार्य पहले कराएंगे
जवाब: गंगा का तटबंध बनवाया जाएगा। बिजनौर चीनी मिल के सामने ओवर ब्रिज का निर्माण कराएंगे। वहीं विदुर कुटी में विश्वविद्यालय का निर्माण कराएंगे।
सवाल: आप मौजूदा विधायक हैं, आपने क्षेत्र में कौन से महत्वपूर्ण कार्य कराए
जवाब : गंगा तटबंध की फाइल मंजूर कराई है। डैबलगढ़ में गंगा नदी पर पीपे का पुल बनवाया है। लद्दाख से मजदूरों को एयरलिफ्ट किया है। डिग्री कॉलेज और इंटर कॉलेज समेत खेल के मैदान बनवाएं हैं। कोरोना में घर घर जाकर लोगों की मदद की। सड़कों का जाल बिछवाया और मेडिकल कॉलेज बनवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुचि वीरा
पार्टी बसपा
उम्र 60 वर्ष
सवाल: आपको जनता वोट क्यों दे
जवाब: मैं गरीब, मजलूम और बेसहारा लोगों की आवाज उठाने का काम करती हूं। उनके सुख-दुख में हमेशा खड़े रहने का काम करती हूं। मैने हमेशा विकास को गति दी है। फिरका परस्त लोगों को शिकस्त देने का काम किया है।
सवाल: चुनाव लड़ने का आपका एजेंडा क्या है
जवाब: मेरा एजेंडा है कि सभी के लिए विकास कार्य कराएं जाएं। मैने पहले भी विकास कराएं है और किसी के साथ पक्षपात नहीं किया।
सवाल: विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या क्या है
जवाब: जगह-जगह रोड जाम की समस्या, स्वास्थ्य के संयोजित साधनों की समस्या, गंगा के कटान की समस्या काफी बड़ी है।
सवाल: आपको जनता विधायक बनने का मौका देगी तो सबसे पहले कौन से कार्य कराएंगे
जवाब: बिजनौर में फ्लाई ओवर का निर्माण कराना। नौजवानों को रोजगार के साधन उपलब्ध कराना। मेडिकल कॉलेज को अमलीजामा पहनाना, गंगा के कटान को रोकना, मंडावर से किरतपुर रोड तक चौड़ीकरण कराना। प्रदेश स्तरीय स्टेडियम बनवाना।
प्रोफाइल
नाम: डॉ. नीरज चौधरी
पार्टी: गठबंधन
उम्र: 51
सवाल: जनता आपको वोट क्यों दे
जवाब: मैं एक ईमानदार व भाईचारा राजनीति की शुरुआत करने जा रहा हूं, जिससे आगे भी भाईचारा बहाल रहेगा। हिंदू मुस्लिम भाइयों में एक बहुत बड़ी खाई खोद दी गई है, जिस खाई को भरकर भाईचारा जिंदाबाद करने का काम मैं करूंगा।
सवाल: चुनाव लड़ने का आपका क्या एजेंडा है
जवाब: आप देख सकते हैं जिला बिजनौर की सड़कों की क्या हालत है। मैं लगातार गांव-गांव घूम रहा हूं। जहां सड़क दिखाई नहीं दे रही है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ अखबारों में विकास करती है, धरातल पर देखा जाए तो कोई विकास नहीं किया गया है। मेरी प्राथमिकता रहेगी कि मैं जनपद में स्वास्थ्य सेवाएं व मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराऊं और सड़के गड्ढा मुक्त कराऊं। खादर क्षेत्र के लोग जो बाढ़ कटान से प्रभावित होते हैं, उनके लिए खादर में स्टड व पुल का निर्माण किया जाएगा।
सवाल: विधानसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या क्या है
जवाब: हमारे क्षेत्र में शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए कोई भी विश्वविद्यालय या मेडिकल कॉलेज नहीं है, जिसके कारण हर साल सैकड़ों हजारों लोग अपनी जान गंवाते हैं। हमारी प्राथमिकता रहेगी कि हमारे क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्थापित हो। हमारा प्रयास रहेगा कि हमारे क्षेत्र में नए उद्योग स्थापित हो, जिससे युवाओं को रोजगार दिया जा सके।
सवाल: आपको जनता विधायक बनने का मौका देगी तो सबसे पहले कौन से कार्य कराएंगे
जवाब: अगर जनता ने मुझे विधायक बनाया तो मेरा सबसे पहला कार्य गंगा खादर क्षेत्र में स्टड व पुल निर्माण का रहेगा। पिछले दिनों पुल न होने के कारण गांव से गंगा पार कर अपने खेतों पर जा रहे 11 किसानों की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई थी। शहर में फ्लाईओवर के निर्माण व सड़कें बनवाई जाएंगी। मेरी प्राथमिकता रहेगी कि जो मेडिकल कॉलेज वर्षों से नहीं बन पाया है वह हमारी सरकार में बनकर शुरू हो जाएगा और एक यूनिवर्सिटी भी स्थापित कराई जाएगी ।
मतदाताओं की राय
बढ़ी है मंहगाई
महंगाई बढ़ी है, गैस सिलेंडर भी भरवाना मुश्किल हो रहा है। महंगाई पर लगाम और किसानों के हित की बात करने वाली पार्टी को वोट दिया जाएगा। ...रुपल
रसोई का बजट बिगड़ा
रसोई का बजट बिगड़ रहा है। दाल से लेकर मसाले और तेल तक महंगा हुआ है। इस चुनाव में बढ़ती महंगाई ही मुद्दा रहेगी। ...आरजू मौर्य
राष्ट्रवाद है मुद्दा
जात पात में बंट कर वोट नहीं करना है। राष्ट्रहित और राष्ट्रवाद ही सबसे बड़ा मुद़दा रहेगा। क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। सड़कें और पुल बने हैं। ...सुनील गुप्ता

जेल में बंद किए अपराधी
इस सरकार ने अपराधियों को जेल में डाला है। चोरी और लूट की घटनाओं पर रोक लगी है। सुरक्षा और कानून व्यवस्था सबसे बड़ा मुद्दा है।...अतर सिंह
गांव देहात में हुआ विकास
गांव देेहात के इलाकों में काफी विकास हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़के बनी हैं। जिले में तीन तीन हाईवे बन रहे हैं। विकास के नाम पर ही वोट दिया जाएगा।...बंटी कुमार

भाजपा प्रत्याशी सुचि चौधरी।

भाजपा प्रत्याशी सुचि चौधरी।- फोटो : BIJNOR

बसपा प्रत्याशी रूचिवीरा।

बसपा प्रत्याशी रूचिवीरा।- फोटो : BIJNOR

रूपल।

रूपल।- फोटो : BIJNOR

सुनील गुप्ता।

सुनील गुप्ता।- फोटो : BIJNOR

अतर सिंह।

अतर सिंह।- फोटो : BIJNOR

बंटी कुमार।

बंटी कुमार।- फोटो : BIJNOR

आरजू मौर्य।

आरजू मौर्य।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed