{"_id":"60981d178ebc3e920c5a523a","slug":"peepal-plants-will-be-planted-along-the-highway-dhampur-news-mrt5376835190","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक मुहम्मद गाजी की पहल, रोडवेज बस अडडे से अपने घर तक सड़क किनारे रोपित करेंगे पीपल की पौधें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक मुहम्मद गाजी की पहल, रोडवेज बस अडडे से अपने घर तक सड़क किनारे रोपित करेंगे पीपल की पौधें
विज्ञापन
हाईवे किनारे रोपित करेंगे पीपल के पौधे
धामपुर। बढ़ापुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व बसपा विधायक मोहम्मद गाजी ने कहा कि वह शेरकोट में हाईवे 74 स्थित रोडवेज बस अड्डे से लेकर अपने आवास तक करीब पौन किमी लंबे रास्ते में एक किनारे पर पीपल के पौधों को रोपित करेंगे। उन्होंने बताया कि पीपल का एक वृक्ष होता है जो 24 घंटे ऑक्सीजन देता है। उन्होंने और लोगों से भी पौधे लगाने की अपील की है।
पूर्व विधायक ने रविवार को वार्ता में बताया कि आजकल लोगों ने हरेभरे बागों का कटान कर उनमें कालोनियां बसा रहे हैं। पहाड़ों पर जहां पर जीवन रक्षक औषधियां होती हैं। वहां पर भी लोगों ने पहाड़ों को तराश कर उनसे पत्थर निकाल कर अपनी कोठियों में लगा लिए। प्राकृतिक संसाधनों से लोग छेड़छाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बरसात का मौसम शुरू होते ही वह पीपल के पौधों को रोपित करने का काम शुरू कर देंगे। प्रदूषित वातावरण को शुद्ध करने का काम करता है। उन्होंने कहा कि आज कल हरेभरे पेड़ों का कटान जिस रफ्तार से हो रहा है उस रफ्तार से पौधे रोपित नहीं हो रहे हैं।
पूर्व विधायक का प्रयास सराहनीय: शबनम नाज
पूर्व विधायक के इस प्रयास की आमजन ने सराहना की है। पालिकाध्यक्ष शबनम नाज का कहना है कि पूर्व विधायक द्वारा उठाया गया यह कदम वास्तव में सराहनीय है। आज के दौर में प्राकृतिक ऑक्सीजन का टोटा होने से लोगों को बचा पाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
पीपल के पेड़ का मानव जीवन के लिए बड़ा महत्व: डा. शंकरलाल शर्मा
आरएसएम कालेज के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डा. शंकर लाल शर्मा का कहना है कि पीपल के पेड़ों का अधिक से अधिक होना आमजन के लिए लाभकारी है। दिनरात में ऑक्सीजन छोड़ते हैं। पीपल के पेड़ का मानव जीवन के लिए बड़ा महत्व है।