फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pedestrians face trouble due to bad condition of the road

Bijnor News: जलालाबाद/नजीबाबाद - मार्ग बदहाल होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी

Fri, 17 Mar 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 17 Mar 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Pedestrians face trouble due to bad condition of the road
जलालाबाद के बदहाल आजाद चौक मार्ग से गुजरते वाहन।
- जलालाबाद के आजाद चौक मार्ग पर मिट्टी डालकर भर दिए गड्ढे
विज्ञापन

फोटो-16एनजेडबी03ए और 03बी
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद/नजीबाबाद। हाईवे से जुड़े आजाद चौक मार्ग के बहदाल होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। मार्ग के गड्ढों में मिट्टी डालकर खानापूर्ति की गई है, जिससे राहगीरों को धूलयुक्त वातावरण से गुजरना पड़ रहा है।
जलालाबाद निवासी फुरकान खां, एतेहशाम निजामी, आफताब राईन, नफीस अहमद का कहना है कि आजाद चौक मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। वाहनों के अधिक आवागमन में क्षतिग्रस्त मार्ग अब गड्ढों में तब्दील हो गया है। एनएचएआई ने मार्ग के गहरे गड्ढों में मिट्टी डालकर सिर्फ खानापूर्ति की। मार्ग पर गड्ढों और धूलयुक्त वातावरण से राहगीर आए दिन चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी ग्राम प्रधान जाकिन हुसैन, अमीर हसन, सुरेश रवि, मो. रिजवान का कहना है कि आजाद चौक मार्ग से जलालाबाद समेत राहुखेड़ी कोरा, राजा रामपुर आदि गांव से बड़ी संख्या में राहगीरों की आवाजाही होती है। मार्ग बदहाल होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। क्षेत्रवासियों ने आजाद चौक मार्ग सहित जलालाबाद क्षेत्र में हाइवे के गड्ढों को दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जटपुरा बौंडा-गुढ़ा मार्ग भी क्षतिग्रस्त
मंडावली। जटपुरा बौंडा-गुढ़ा संपर्क मार्ग बदहाल होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीण नरेंद्र सिंह, जयप्रकाश, रोहिताश, मुनेश का कहना है कि गांव जटपुरा बौंडा से गुढ़ा जाने वाला तीन किलोमीटर का संपर्क मार्ग बदहाल है। यह मार्ग गांव जटपुरा से सीतावाली, गुलालवाली पूर्वी गंग नहर को भी जोड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बदहाल मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed