{"_id":"57e81bac4f1c1b906c574049","slug":"pedda-let-the-culprits-punished-imam-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेद्दा के दोषियों को दें सजा : इमाम काउंसिंल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेद्दा के दोषियों को दें सजा : इमाम काउंसिंल
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में इमाम काउंसिंल ऑफ इंडिया ने डीएम और एसपी से पेद्दा से जुड़े सभी दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
इमाम काउंसिंल ऑफ इंडिया का प्रतिनिधि मंडल डीएम जगतराज से मिला। इमाम कांउसिंल के पश्चिमी उप्र प्रभारी काजी मो. यूसुफ राईन, मौलाना मो.नाजिम के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पेद्दा में बेकसूर लोगों की हत्या करने वाले सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने, उन पर रासुका लगाने, मृतकों के परिजनों एवं घायलों को दी गई सहायता धनराशि बढ़ाने तथा जिले में सांप्रदायिक सौहार्द के लिए खतरा बनने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्हांेने कहा कि गांव में सभी लोग मिलकर रहते हैं, लेकिन दुखद घटना से सभी को खेद है। उन्होंने ने सभी से भाईचारे के साथ मिलकर रहने की अपील की। प्रतिनिधि मंडल में कारी मोहसिन, कारी आसिफ, मुफ्ती इरफान, इकबाल, शाहनवाज, शादाब, शुएब, इरफान शामिल थे। इमाम कांउसिंल ने चेतावनी दी यदि पीड़ित परिवारों इंसाफ नहीं मिला तो इमाम कांउसिंल 2 अक्तूबर को प्रदेशबंद आह्वान के साथ बिजनौर रामलीला मैदान में महासभा आयोजित करेगी।