{"_id":"57e81b4e4f1c1bf90a57408e","slug":"pedda-case-will-act-on-the-basis-of-evidence","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेद्दा कांड में साक्ष्य के आधार पर होगी कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेद्दा कांड में साक्ष्य के आधार पर होगी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
एसपी अजय कुमार साहनी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में एसपी अजय साहनी ने कहा है कि पेद्दा कांड में जो भी दोषी होगा उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जो साक्ष्य के आधार पर अपराधी है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जामा मस्जिद के इमाम अनवारूल हक के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
रविवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी ने कहा कि कोई अपराध हुआ है और सबूत मिले हैं, तो पुलिस आरोपी को छोडे़गी नहीं। उन्होंने कहा कि अनवारूल हक के मामले में दुष्कर्म की पुष्टि के साथ महिला के 164 के कोर्ट में बयान दर्ज होने पर आरोपी को नहीं छोड़ा जाएगा। अनवारूल हक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। एसपी ने कहा कि पेद्दा की घटना में पुलिस ने अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि अफसर तो जिले में आते हैं चले जाते हैं। लोगों को बच्चों को पीढ़ियों तक साथ रहना है। जो लोग भी अफवाह फैलाने का काम करेंगे। सर्विलांस व एलआईयू के माध्यम से उन्हें चिह्नित करके उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। थानावार ऐसे 20-20 लोगों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्माद फैलाने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि पेद्दा की घटना में जिसके खिलाफ भी साक्ष्य मिलेंगे, उसे कतई नहीं बख्शा जाएगा। कोई निर्दोष जेल नहीं जाएगा। जांच होगी, जिसके खिलाफ साक्ष्य नहीं मिलेंगे ,उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। जिले के अपराधियों का पांच साल का रिकार्ड खंगाल कर एक सप्ताह में उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। एसपी ने कहा कि वह चाहते हैं कि जिले में प्रभावी पुलिसिंग हो। किसी भी छेड़छाड़ की घटना में प्रभावी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की अगर कही लापरवाही पाई गई या भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया, तो बख्शेंगे नहीं। ऐसे पुलिस वाले दंडित होंगे। एसपी ने कहा कि पेद्दा की घटना में पुराने कप्तान ने भी अच्छा काम किया है। उनके दरवाजे सभी के लिए 24 घंटे खुले मिलेंगे। गोरखपुर निवासी एसपी आजमगढ़ व सिद्धार्थनगर व बुलंदशहर में बिजनौर से पूर्व एसपी रह चुके हैं। 2009 बैच के आईपीएस अजय साहनी एएसपी मुरादाबाद व कानपुर नगर भी रह चुके हैं।