फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pearl farming will be done in the pond and fish will also make you rich

Bijnor News: तालाब में होगी मोती की खेती मछली भी करेगी मालामाल

Sun, 01 Jun 2025 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 01 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pearl farming will be done in the pond and fish will also make you rich
बिजनौर। गन्ना बाहुल्य क्षेत्र में किसान खेतों में तालाब की खोदाई कराकर मत्स्य पालन कर मोती का कारोबार करेंगे। शासन, किसानों की इस पहल से जनपद में गिरता भूजल स्तर उठेगा। वहीं किसानों की फसलों की सिंचाई का भी एक अच्छा विकल्प बनेगा। सरकार राष्ट्रीय कृषि विकास (खेत तालाब) योजना के अंतर्गत तालाब खोदाई पर किसानों को अनुदान प्रदान करेगी। जिले में इस योजना के तहत 54 तालाब का लक्ष्य मिला है। किसानों को उद्यमी बनकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने मौका मिल रहा है। साथ ही अन्य लोगों को भी कारोबार से रोजगार उपलब्ध कराएंगे। कृषि अफसरों के अनुसार इच्छुक किसान अपना पंजीकरण कराएंं। प्रथम आवक प्रथम पावक के सिद्धांत चयन होगा।
विज्ञापन

जिले में बढ़ेगा भूजल, पंप सेट भी अनुदान : योजना के तहत किसानों की अतिरिक्त आय बढ़ेगी। वहीं तालाब खोदाई से भूजल स्तर बढ़ेगा। साथ ही किसानों को पंप सेट दिए जाने का भी प्रावधान है। इस पर मूल्य का 50 प्रतिशत या अधिकतम 15000 रुपये की धनराशि का अनुदान दिए जाने की व्यवस्था है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed