फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pay according to your status

हैसियत के मुताबिक अदा करें सदका

Sat, 30 Apr 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Pay according to your status
हैसियत के मुताबिक अदा करें सदका
विज्ञापन

नींदडू़। उलमा का कहना है कि मुसलमान सबसे कम मूल्य की वस्तु गेहूं का ही सदका न निकालें, बल्कि अपनी माली हैसियत के मुताबिक महंगी किशमिश व खजूर से रोजे का सदका अदा करें। मुफ्ती मुजम्मिल हुसैन कासमी, मुफ्ती मोहम्मद कासिम और मोलवी शमशीर अहमद मजाहिरी ने बताया कि इस्लाम में जिस तरह माल के ऊपर जकात देना फर्ज है, उसी तरह रोजे की हालत में होने वाली कमी या ख़ता की भरपाई के तौर पर सदकातुल फित्र अदा करने को वाजिब करार दिया है।

बताया कि यह सदका जान का भी है, सदकातुल फित्र अपनी तथा अपने परिवार के वयस्क व अवयस्क सभी की ओर से दिया जाता है। यह ईद-उल-फित्र की नमाज से पहले पैदा होने वाले बच्चे की जानिब से भी दिया जाता है। सदका ईद की नमाज से पहले अदा करना लाजमी है, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोग ईद की जरूरत का इंतजाम कर ईद की खुशियों में शामिल हो सकें। सदकातुल फित्र गेहूं, जौ, छुहारा/खजूर और किशमिश या इनकी कीमत के रूप में दिया जाता है। गेहूं से तकरीबन एक किलोग्राम 633 ग्राम और खजूर, छुहारा, जौ या किशमिश से तकरीबन तीन किलोग्राम 266 ग्राम या इनके बाजार मूल्य के मुताबिक निकाला जाता है। लेकिन प्राय: यह देखा जाता है कि ज्यादा मालदार लोग भी सबसे सस्ती जिंस गेहूं का सदका निकालते हैं। गेहूं का बाजार रेट लगभग रुपये 22.00 प्रति किलोग्राम है, जबकि छुआरा रुपये 160.00 एवं किशमिश रुपये 260.00 से 300.00 प्रति किलोग्राम तक है। किशमिश का सदका निकालने से गरीब और असहाय लोगों की ज्यादा मदद हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed