{"_id":"64c2c04c8b1adf744f0364d6","slug":"patthargarh-forts-approach-road-will-be-built-in-najibabad-for-two-crore-rupees-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-2426-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नजीबाबाद - दो करोड़ रुपये में बनेगा पत्थरगढ़ किले का संपर्क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नजीबाबाद - दो करोड़ रुपये में बनेगा पत्थरगढ़ किले का संपर्क मार्ग
Fri, 28 Jul 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद - पत्थरगढ़ किले पर जाने वाला खस्ताहाल संपर्क मार्ग।
- लोनिवि ने भेजा प्रस्ताव, मंजूरी मिलते ही शुरू कर दिया जाएगा निर्माण कार्य
फोटो-27एनजेडबी01आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। सुल्ताना डाकू के नाम से मशहूर पत्थरगढ़ के किले तक जाने वाले वाले संपर्क मार्ग का जल्द निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने दो करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले संपर्क मार्ग का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
नजीबाबाद के गांव महावतपुर क्षेत्र में नवाब नजीबुद्दौला का बनाया ऐतिहासिक पत्थरगढ़ का किला है। सुल्ताना डाकू के किले में पनाह लेने से पत्थरगढ़ किले की पहचान सुल्ताना डाकू के किले के नाम से है। कलात्मक कारीगरी से बनाए किले और इसकी चौड़ी दीवारों को देखने के लिए दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं। लोक निर्माण विभाग ने कृषि उत्पादन समिति के मेरठ-पौड़ी हाईवे से किले तक पहुंचने के लिए खस्ताहाल संपर्क मार्ग को बनवाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
लोनिवि के एक्सईएन योगेंद्र कुमार, अवर अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि करीब दो करोड़ रुपये की लागत से संपर्क मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही पत्थरगढ़ किले के संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। मार्ग निर्माण और चौड़ीकरण प्रक्रिया में मार्ग के दोनों ओर इंटरलॉक फुटपाथ बनाना आदि लोनिवि की योजना में शामिल है।