{"_id":"686432a3d2fd669a010ba56a","slug":"patients-have-symptoms-of-malaria-test-report-is-negative-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-153562-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मरीजों में मलेरिया के लक्षण, जांच रिपोर्ट नेगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मरीजों में मलेरिया के लक्षण, जांच रिपोर्ट नेगेटिव
विज्ञापन
बिजनौर मेडिकल अस्पताल में ओपीडी के बाहर खड़े मरीज। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बदलते मौसम के साथ ही बीमारियां भी दस्तक देने लगी है। मेडिकल अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुखार के मरीजों में मलेरिया के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। लेकिन, जांच रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। चिकित्सक मरीजों को लक्षणों के आधार पर दवाई दे रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में जून माह में 16934 लोगों की मलेरिया जांच की गई। मेडिकल अस्पताल में रोजाना लक्षणों के आधार पर करीब आठ मरीजों की जांच की मलेरिया जांच की जा रही है। लेकिन, अभी तक जिले में कोई भी मरीज मलेरिया से ग्रसित नहीं मिला है। अस्पताल की मेडिसिन विभाग की ओपीडी में रोजाना 200 मरीज दवाई लेने पहुंच रहे हैं। इनमें से करीब 100 मरीज बुखार से ग्रसित हैं। जिन्हें चिकित्सक परामर्श के बाद दवाई दे रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम बदलने के बाद ही इन दिनों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। इसके अलावा कभी तेज धूप तो कभी बादल छा रहे हैं। जिससे लोग गर्मी में एकदम नहाने से भी बुखार की चपेट में आ रहे हैं। मरीजों को सिर में तेज दर्द और बुखार की समस्या ज्यादा दिखाई दे रही है।
-- - मलेरिया के लक्षण
- तेज बुखार होना
- कंपकंपी, ठंड लगना
- सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द
- थकान, और उल्टी होना
- कुछ लोगों को सांस लेने में तकलीफ, दौरे, कोमा जैसे लक्षण
-- - इन दिनों बरतें सावधानी
- साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें
- घर पर बना हुआ ताजा भोजन खाएं
- मच्छरों से बचाव करें
- भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें
- बुखार 24 घंटे से ज्यादा रहे तो चिकित्सक से परामर्श लें
- बारिश में भीगने से बचें और गीले कपड़े नहीं पहनें
- मसालेदार एवं तलाभुना भोजन न खाएं
- अधिक पानी का सेवन करें
- हरी सब्जियों एवं फलों का सेवन करें
-- - वर्जन :
अस्पताल में इस समय वायरल बुखार के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। मौसम बदलने के साथ ही बुखार से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिन मरीजों में मलेरिया के लक्षण दिखाई देते हैं। उनकी जांच कराई जाती है। इस समय खानपान का विशेष ध्यान रखें। - डाॅ. राजेश डाबरे, फिजीशियन, मेडिकल अस्पताल, बिजनौर