फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pathargarh fort was the hiding place of Sultana dacoit

Bijnor News: सुल्ताना डाकू के छिपने का ठिकाना था पत्थरगढ़ का किला

Sun, 07 Jul 2024 04:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Pathargarh fort was the hiding place of Sultana dacoit
अंग्रेजी पुलिस की गिरफ्त में सुल्ताना डाकू। फाइल फोट
7 जुलाई 1924 को आगरा की जेल में दी गई थी सुल्ताना को फांसी
विज्ञापन

17 वर्ष की आयु में बना डाकू, 300 घुड़सवारों का गिरोह बनाया था
सुल्ताना को कहीं डाकू तो कहीं भारत का रॉबिन हुड कहा जाता

विवेक गुप्ता
कोतवाली देहात/बिजनौर। सुल्ताना डाकू को फांसी लगे आज 100 साल हो गए। सुल्ताना को कहीं डाकू तो कहीं भारत का रॉबिन हुड कहा जाता है। सुल्ताना डाकू का क्षेत्र नजीबाबाद के आसपास ही रहा। पत्थरगढ़ के किले को सुल्ताना डाकू के किले के नाम से जाना जाता है।
प्रसिद्ध शिकारी रहे जिम कॉर्बेट ने अपनी पुस्तक माय इंडिया में एक प्रसंग सुल्ताना डाकू पर लिखा है। इसका शीर्षक सुल्ताना इंडियाज रोबिन हुड है। जिम कॉर्बेट बताते हैं कि सुल्ताना डाकू ने कभी किसी गरीब को नहीं लूटा। वह हमेशा पूरे पैसे देकर दुकानदारों से सामान खरीदता था। गरीबों में अच्छी पैठ रखता था, इसी कारण अंग्रेज पुलिस को सुल्ताना को पकड़ने के लिए नाको चने चबाने पड़े थे। सुल्ताना डाकू का निशाना ज्यादातर सरकारी खजाने पर रहता था। उसने कई बार सरकारी खजाने को लूटा। रेल से जाने वाले सरकारी खजाने को भी लूटा।
विज्ञापन

सुल्ताना मात्र 17 वर्ष की आयु में डाकू बन गया और उसने 300 घुड़सवारों का एक गिरोह तैयार कर लिया था, जो नजीबाबाद से लगाकर काशीपुर, नैनीताल, कालाढूंगी और कुमाऊं के क्षेत्र तक सक्रिय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रेडी यंग ने सुल्ताना को पकड़ा था
भारतीय सिविल सेवा में अधिकारी रहे फिलिप मेशन अपनी किताब का ‘द मैन हू रुल्ड इंडिया’ में जिक्र करते हैं कि सुल्ताना डाकू को पकड़ने के लिए अंग्रेज अधिकारी फ्रेडी यंग ने 300 सिपाही तथा 50 घुड़सवारों का एक दस्ता तैयार किया था, जिसने 14 बार छापामारी की थी। 14 दिसंबर 1923 को सुल्ताना डाकू को नजीबाबाद के जंगलों में 15 साथियों सहित पकड़ा था। उसके बाद उस पर नैनीताल अदालत में मुकदमा चला था, जो नैनीताल गन केस के नाम से प्रसिद्ध है। 7 जुलाई 1924 को आगरा की जेल में सुल्ताना डाकू को फांसी दे दी गई थी।


गांव जालपुर में डाली थी डकैती


सुल्ताना डाका डालने से पहले डकैती वाले घर पर इश्तहार चिपका देता था। जनपद के नांगल थाने के ग्राम जालपुर में सुल्ताना ने 22 मई 1922 को डकैती डाली थी, जिसमें 17,248 रुपए की लूट की थी। यह डकैती शिब्बा सिंह के घर पर डाली गई थी। नांगल थाने में फारसी भाषा में उस मामले की रिपोर्ट और जांच के दस्तावेज आज भी मौजूद है। यह मुकदमा अपराध रजिस्टर में 25/1922 धारा 397 के अंतर्गत दर्ज है।



आज भी खेली जाती है नौटंकी, कई फिल्में भी बनी

सुल्ताना डाकू की नौटंकी उत्तर प्रदेश ,बिहार, मध्य प्रदेश सहित समूचे उत्तर भारत में खेली जाती है। सुल्ताना डाकू के जीवन पर कई फिल्में बनी। 1956 में बनी फिल्म में जयराज ने सुल्ताना डाकू का किरदार निभाया। 1972 में आई फिल्म में दारा सिंह ने सुल्ताना डाकू और अजीत ने फ्रेडी यंग का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed