फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Passenger train power failure

पैसेंजर ट्रेन की पावर फेल

Thu, 31 Dec 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 31 Dec 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Passenger train power failure
नजीबाबाद। गजरौला-नजीबाबाद पैसेंजर ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आने से करीब ट्रेन घंटे मुअज्जमपुर नारायण रेलवे जंक्शन पर खड़ी रही। नजीबाबाद में नॉन-स्टॉप मालगाड़ी को रोककर उसके इंजन से पैसेंजर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन



बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे नजीबाबाद से गजरौला के लिए पैसेंजर ट्रेन रवाना हुई। फजलपुर रेलवे स्टेशन के बाद मुअज्जमपुर नारायण रेलवे जंक्शन पहुंचकर अचानक पैसेंजर ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। ट्रेन चालक ने इंजन फेल होने की सूचना नजीबाबाद स्टेशन पर दी। ट्रेन के गंतव्य के लिए रवाना न होने से जानकारी करने पर यात्रियों को ट्रेन का इंजन खराब होने का पता चला। ट्रेन चालक और स्टेशन मास्टर ने नजीबाबाद से दूसरा इंजन आने की बात कहकर हंगामा कर रहे यात्रियों को शांत किया।
विज्ञापन



उधर, नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त इंजन उपलब्ध न होने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थिति से मुरादाबाद कंट्रोल को अवगत कराया गया। मुरादाबाद दिशा से कोयला लेकर अप दिशा में जा रही नॉन-स्टॉप मालगाड़ी नजीबाबाद पहुंचने की सूचना मिली। मालगाड़ी को नजीबाबाद में रोककर उसका इंजन लगा कर ट्रेन  मुअज्जमपुर नारायण रवाना किया गया। तीन घंटे तक ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed