फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Partial delimitation of Panchayats included in Bijnor by five

नगरपालिका बिजनौर में शामिल पंचायतों का आंशिक परिसीमन पांच जनवरी से

Fri, 01 Jan 2021 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Partial delimitation of Panchayats included in Bijnor by five
बिजनौर में शामिल पंचायतों का आंशिक परिसीमन पांच से
विज्ञापन

बिजनौर। नगरपालिका बिजनौर में शामिल 12 ग्राम पंचायतों का आंशिक परिसीमन पांच जनवरी से शुरू होगा। इसी के साथ त्रिस्तरीय चुनाव लड़ने के दावेदारों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।
शासन ने हल्दौर तथा मौहम्मदपुर देवमल ब्लॉक की 12 ग्राम पंचायतों को बिजनौर नगरपालिका क्षेत्र में शामिल किया है। इनमें हल्दौर ब्लॉक की पांच पंचायत पूरी तरह शामिल हुई हैं, जबकि हल्दौर ब्लॉक की एक तथा मौहम्मदपुर देवमल ब्लॉक की छह पंचायतों का कुछ भाग ही बिजनौर नगरपालिका में लिया गया है।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के अनुसार आगामी पंचायत चुनावों को देखते हुए पंचायतों का आंशिक परिसीमन होना है। जारी कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत की जनसंख्या का अवधारण सुनिश्चित करना पांच जनवरी से छह जनवरी तक, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के वार्ड की प्रस्तावित सूची तैयार करना व उनका प्रकाशन सात जनवरी से 10 जनवरी तक होगा। प्रस्तावित निर्वाचन क्षेत्रों पर आपत्ति 11 से 12 जनवरी तक ली जाएगी। आपत्तियों का निस्तारण 13 और 14 जनवरी तक होगा। अंतिम सूची का प्रकाशन 15 से 16 जनवरी तक होगा। अंतिम सूची 18 जनवरी तक पंचायत निदेशालय को भेजनी है। प्रशासन परिसीमन की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed