फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Parked roadways bus hit from behind, more than 25 injured

Bijnor News: खड़ी रोडवेज बस में पीछे से लगी टक्कर, 25 से ज्यादा घायल

Thu, 28 Aug 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 28 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Parked roadways bus hit from behind, more than 25 injured
छाछरी मोड़ क्षेत्र में चांदपुर-बिजनौर मार्ग पर गांव उलेढा के पास दो रोडवेज बसों की टक्कर में क्
छाछरी मोड़। चांदपुर-बिजनौर मार्ग पर हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के ग्राम उलेढा के पास दो रोडवेज बसों की टक्कर में करीब 25 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। गंभीर हालत में चार घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर बस चांदपुर से बिजनौर जा रही थी। उलेढा गांव में एक यात्री को उतारते समय पीछे से आ रही हापुड़ डिपो की बस ने उसमें टक्कर मार दी। बस में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी स्याऊ और बिजनौर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। सीएचसी से चार को हायर सेंटर रेफर किया गया। इनमें मंडावर निवासी अंजू (27) और उनकी बेटी हर्षिका (5), जेपी पब्लिक स्कूल चांदपुर के शिक्षक भूपेंद्र आर्य और गांव दिनौड़ा निवासी मोबीन (35) शामिल हैं। इनके अलावा अजुपुरा जट की निकिता (26) और रूबी (23), महमदपुर सादात नगीना देहात के मोहम्मद रफी (26), तुख्मापुर के कुलदीप (19), रवि (20) और उलेढा की बबीता, खुर्शीद हल्दौर, शमशीद बुडगरी, सावित्री व पूनम देवल जिला मुजफ्फरनगर, सोनाक्षी जमालदीपुर, वीर सिंह, शोभा फेजीपुर खादर, पिंटू पैजानिया, मुन्नू व आकाश कुतुबपुर गढ़ी, निकिता, उसकी पुत्री सानवी, रितिका पुत्र नमन व रामफल कमालपुर अमरोहा, सहजन किरतपुर, भूपेंद्र तीबड़ी को बिजनौर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कुछ घायलों को उनके परिजन इलाज के लिए अपने साथ ले गए। पुलिस ने दोनों बसों को अपने कब्जे में ले लिया है। हापुड़ डिपो के चालक व परिचालक बस को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed