फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Panic of Guldar, trap camera installed in primary school of Ishapur

Bijnor News: गुलदार की दहशत, ईशापुर के प्राथमिक स्कूल में लगाया ट्रैप कैमरा

Sun, 15 Sep 2024 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Panic of Guldar, trap camera installed in primary school of Ishapur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पैजनिया। गांव ईशापुर के प्राथमिक स्कूल में शनिवार को पहुंची वन विभाग की टीम ने ट्रैप कैमरा लगाया। वहीं, टीम ने गुलदार के पंजों के निशान भी खोजने का प्रयास किया। दरअसल, शुक्रवार को स्कूल में गुलदार घुस आया था, जिसे देख शिक्षिकाओं ने खुद को कक्षा में बंद कर लिया और दरवाजा नहीं खोला।
शनिवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शिक्षिकाओं से मामले की जानकारी ली। वन विभाग के रेंजर महेश गौतम ने बताया की प्राथमिक स्कूल के आसपास ट्रैप कैमरा लगाया गया है। यदि कैमरे में गुलदार की गतिविधि नजर आती है तो क्षेत्र में पिंजरा और जाल आदि लगाया जाएगा। वन रेंजर ने बताया की गुलदार द्वारा स्कूल के दरवाजे पर पंजे मारने के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

उधर, ग्रामीणों प्रदीप कुमार, योगेश कुमार और ग्राम प्रधान सुधीर कुमार आदि ने बताया कि चार दिन पूर्व भी गुलदार गांव से एक कुत्ता उठाकर ले गया था। जिसकी सूचना ग्राम प्रधान द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को दी गई थी। मौके पर पहुंचे बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने शिक्षिकाओं और अभिभावकों से सजग रहने की अपील की। साथ ही अभिभावकों से कुछ दिनों तक अपने बच्चों को स्कूल लाने और संग ही ले जाने की भी अपील की। वन दरोगा सौरभ कुमार ने बताया कि गांव में जागरूकता का अभाव है। गुलदार की आमद के बाद भी अनेक ग्रामीण खुले में शौच के लिए अकेले जंगल का रुख कर रहे हैं ,जो उनके लिए जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed