{"_id":"5e2f29628ebc3e4b1038488d","slug":"panic-from-appearing-fluffy-nazibabad-news-mrt465913271","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार दिखाई देने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार दिखाई देने से दहशत
विज्ञापन
गुलदार दिखाई देने से दहशत
बिजनौर, भागूवाला। गांव श्यामीवाला के जंगल में गुलदार दिखाई देने से ग्रामवासियों में दहशत है। खेत पर गया एक किसान गुलदार के हमले से बाल-बाल बचा। किसान के शोर मचाने पर खेतों पर पहुंचे गांव वालों को देख गुलदार भाग निकला। ग्रामवासियों ने वनकर्मियों से गुलदार पकड़ने की मांग की है।
भागूवाला क्षेत्र के गांव श्यामीवाला निवासी राहुल रविवार को अपने खेत पर गया था। राहुल ने कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में गुलदार देखा। जैसे ही गुलदार उसकी ओर बढ़ा तो वह शोर मचाता हुआ गांव की तरफ भागा। इस पर गांव वाले खेत पर पहुंचे तो गुलदार वहां से भाग निकाला। सूचना पर भागूवाला चौकी इंचार्ज बलराम सिंह यादव व वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गुलदार की मौजूदगी का निरीक्षण किया। गांव वालों ने वन विभाग की टीम से गुलदार को पकड़ने की मांग की।