{"_id":"647ccdf2aa5e5dc21a0c03e6","slug":"panic-due-to-the-appearance-of-heifers-and-cubs-in-the-field-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-4459-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: खेत में गुलदार और शावक दिखाई देने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: खेत में गुलदार और शावक दिखाई देने से दहशत
Sun, 04 Jun 2023 11:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
कादराबाद में गन्ना के खेत में मिला गुलदार का शावक।
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कादराबाद। गांव खुशहालपुर निवासी किसान तेजराम पुत्र लाखन सिंह के खेत में रविवार को मजदूर गन्ना छीलने गए थे। अचानक खेतों में मजदूरों की नजर दो गुलदारों पर पड़ी, जिस पर मजदूरों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर दोनों गुलदार भाग गए, लेकिन मौके पर शावक रह गया।
जिसके बाद गन्ना छील रहे मजदूर शावक को उठाकर खेतों से बाहर ले आए। ग्रामीणों ने शावक के मिलने की सूचना वन विभाग को दी। जिसके चलते वन दरोगा सुनील राजोरा ने शावक को गन्ने के खेत में सुरक्षित स्थान पर छुड़वाया। मजदूरों व ग्रामीणों को खेत से दूर रहने की हिदायत दी। वहीं तेजराम सिंह ने बताया कि आसपास के खेतों में गुलदार का जोड़ा कई दिनों से दिखाई दे रहा है। जिससे किसान खेतों में आने पर भयभीत रहते हैं। किसान गोकल चंद, राजेन्द्र, लक्ष्मण, ऋषि, राम सिंह, राजीव राणा के खेत हैं। गुलदार किसी पर भी हमलावर हो सकते हैं। ग्रामीणों ने गुलदारों को पकड़वाने की मांग की है।