फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Panic due to meeting ten corona patients in one day

एक दिन में दस कोरोना मरीज मिलने से दहशत

Thu, 11 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Panic due to meeting ten corona patients in one day
एक दिन में दस कोरोना मरीज मिलने से दहशत
विज्ञापन

नगीना। नगीना थाना क्षेत्र में एक ही दिन में 10 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। इनमें से आठ लोग पूर्व में कोरोना पॉजिटिव आई एक बुजुर्ग महिला के परिवार के ही हैं।
बृहस्पतिवार दोपहर आई रिपोर्ट में नगीना नगर के नौ समेत थाना क्षेत्र के 10 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बीते शुक्रवार को नगर के मोहल्ला मानक चंद निवासी दिल्ली से आई एक बुजुर्ग महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद महिला के परिवार के सभी सदस्यों की मंगलवार को कोरोना जांच हुई थी। महिला के परिवार के आठ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इनमें महिला के दो पुत्र, एक पुत्र वधू, एक पौत्र, जेठानी, एक जेठानी का लड़का, उसकी पत्नी व बेटा शामिल है। इसके अलावा नगर के मोहल्ला सरायमीर में भी एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह व्यक्ति पैराडाइज बेंक्वेट हॉल के आइसोलेशन वार्ड में क्वांरटीन था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैनी की भी एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर ने बताया कि नगीना नगर में पहले चार तथा थाना क्षेत्र में आठ हॉटस्पॉट थे। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट के बाद नगर में हॉटस्पॉट की संख्या पांच तथा थाना क्षेत्र में हॉटस्पॉट की संख्या 10 हो गई है। नए हॉटस्पॉट ग्राम पुरैनी व सरायमीर मोहल्ले को सील कर दिया गया है। हॉटस्पॉट मोहल्ला मानक चंद में कोरोना मरीजों की संख्या नौ हो जाने के कारण अब यह क्षेत्र कलस्टर हॉटस्पॉट क्षेत्र कहलाएगा। मोहल्ला मानकचंद पहले से ही सील है लेकिन अब सील का दायरा बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed