{"_id":"6609bb0880816ecc8d0a9f99","slug":"panic-among-farmers-after-seeing-guldar-on-hadakpur-road-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-110374-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हादकपुर मार्ग पर गुलदार देख किसानों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हादकपुर मार्ग पर गुलदार देख किसानों में दहशत
विज्ञापन
बिजनौर, शेरकोट। क्षेत्र के गांव हादकपुर में किसान शुक्रवार की शाम जब जंगल में गन्ने की बुवाई के लिए खेतों की ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे तो इस दौरान गांव के मार्ग पर भट्ठे के पास अचानक गुलदार को दौड़ता हुआ दिखने से उनके होश उड़ गए।
किसानों ने बताया कि गुलदार को देख उन्होंने ट्रैक्टर को रोक लिया और दौड़ते गुलदार की मोबाइल से वीडियो बनाई और फोटो भी खींचे। ग्रामीणों में दहशत है। हादकपुर के नीरज कुमार, संदीप कुमार, अखिलेश कुमार ने बताया कि जब वह जंगल में ट्रैक्टर से गन्ने की बुवाई के लिए जमीन की जुताई कर रहे थे तभी खेतों से निकल कर गांव के मार्ग पर उन्होंने गुलदार को भागते हुए देखा। गुलदार को भागता देख उनके होश उड़ गए। उनमें से एक ने दौड़ते हुए गुलदार का मोबाइल से वीडियो बनाया।
घटना से लोगों में दहशत है। बताया गया कि इस मार्ग पर रफीक के भट्ठे के पास पहले दो गुलदारों का शव मिल चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि उनका क्षेत्र गुलदार बाहुल्य क्षेत्र हो गया है। आए दिन जंगलों में गुलदार बिल्ली-कुत्तों की तरह से जंगलों में नजर नजर आ रहे हैं। आरोप है कि वन विभाग गुलदारों को पक़ड़ने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
वन विभाग के रेंजर गोविंद गंगवार का कहना है कि लोगों को जंगलों में सतर्कता के साथ टीम के रूप में काम करना चाहिए।