फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Panic after finding Guldar's cub in the sugarcane field

Bijnor News: नींदडू - गन्ने के खेत में गुलदार के शावक मिलने से दहशत

Tue, 04 Apr 2023 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 04 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Panic after finding Guldar's cub in the sugarcane field
नींदडू के ग्राम बुआपुर नत्थू में खेत में मिले गुलदार के शावक दिखाता किसान।
फोटो समाचार
विज्ञापन

नींदडू। बुआपुर नत्थू में गन्ना काटने के दौरान खेत में गुलदार के तीन शावक मिलने से किसानों एवं ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे गांव बुआपुर नत्थू के जंगल में देवराज खेत में गन्ना छील रहा था। इसी दौरान उसे खेत में गुलदार के तीन शावक नजर आए। आसपास मादा गुलदार नहीं होने पर उसने उत्सुकतावश दो शावकों को अपने हाथों में उठा लिया। शावक पाए जाने पर अन्य किसान भी वहां पहुंच गए। किसानों ने शावकों को उसी स्थान पर छुड़वाया जहां से देवराज ने उन्हें उठाया था। खेत में शावक मिलने के चलते आसपास गुलदार होने की आशंका से किसानों में दहशत व्याप्त है। उन्होंने इस बाबत वन विभाग को सूचित कर दिया गया है। वन क्षेत्र अधिकारी गोविंद गंगवार ने बताया कि ग्रामीणों ने शावकों को खेत में छोड़कर अच्छा किया। अन्यथा मादा गुलदार अपने शावकों को वहां नहीं पाकर हिंसक हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed