फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Panchayat secretary and contractor's brother clashed

पंचायत सचिव और ठेकेदार के भाई में हुई मारपीट

Tue, 28 Jun 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Panchayat secretary and contractor's brother clashed
हल्दौर ब्लॉक कार्यालय परिसर में ग्राम पंचायत सचिवों के धरने को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : BIJNOR
हल्दौर। ग्राम पंचायत सचिव और एक ठेकेदार के भाई के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षाें ने एक दूसरे खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं इस मामले को लेकर ग्राम पंचायत सचिव संगठन और ब्लाक स्टाफ ने कार्य बहिष्कार कर धरना देते हुए ठेकेदार के भाई पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत लाड़नपुर में देवेंद्र ग्राम पंचायत सचिव के पद पर तैनात हैं। गांव में करीब छह माह पूर्व बिना प्रस्ताव कराएं स्ट्रीट लाइट लगवा दी गई थी। जिसका अभी तक भी ठेकेदार संजीव कुमार को भुगतान नहीं हुआ है। ग्राम पंचायत सचिव का आरोप है कि सोमवार को वह ब्लाक कार्यालय में बैठे थे, तभी वहां पर ठेकेदार का भाई सतेंद्र कुमार आया स्ट्रीट लाइटों के भुगतान कराने की बात करने लगा। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। पंचायत सचिव का आरोप है कि सतेंद्र ने उनसे अभद्रता करने के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन

वहीं ठेकेदार के भाई सतेंद्र का कहना है कि उनका भाई संजीव कुमार किसी काम से लखनऊ गया हुआ है। सोमवार को वह बीडीओ से मिलने ब्लॉक कार्यालय आए थे, लेकिन वह नहीं मिले। तभी एडीओ कार्यालय में ग्राम पंचायत सचिव देवेंद्र मिल गए, उनसे भुगतान की बाबत की। जिस पर सचिव ने कमीशन एडवांस में देने की बात कही, इंकार करने पर अभद्रता करते हुए उनसे मारपीट की। सतेंद्र ने इस बाबत थाने में तहरीर देने की बात कही है। वहीं ग्राम प्रधान पति उमेश कुमार का कहना है कि स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है। इसका लेखा जोखा ग्राम पंचायत सचिव के पास मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्राम पंचायत सचिव देवेंद्र के समर्थन में मंगलवार को अन्य पंचायत सचिव और ब्लाक स्टाफ कार्य बहिष्कार कर धरना देते हुए ठेकेदार के भाई पर कार्रवाई की मांग की। जिस पर थाने से सब इंस्पेक्टर धरनारत कर्मचारियों के बीच पहुंचे और जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। धरने की अध्यक्षता विकास चौहान व संचालन विनीत कुमार ने किया। धरने में ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास समन्वय समिति के जिला संगठन मंत्री हेमेंद्र चौधरी, विकास कुमार, कपिल कुमार, मोहित कुमार, सुरेंद्र सिंह, अंकुर कुमार जयवीर सिंह, विनीत कुमार, एडीओ पंचायत अशोक कुमार, ब्रह्मपाल सिंह, रवि शर्मा, भोपाल सिंह, नफीस अहमद, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed