फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Panchayat Election: Sweating in collecting records

ग्राम पंचायत चुनाव : अभिलेख जुटाने में छूट रहा पसीना

Wed, 31 Mar 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Election: Sweating in collecting records
बिजनौर। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दावेदार नामांकन पत्र के साथ लगने वाले अभिलेख जुटाने को पसीना बहा रहे हैं। दावेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के न मिलने से परेशान हैं औरर कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। दावेदारों को अभिलेख अधूरे होने पर बैंक से भी लौटाया जा रहा है। नामांकन छह दिन बाद शुरू हो जाएंगे और नामजदगी का समय कम है। इसलिए दावेदार संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यालयों में उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 1123 पंचायत हैं। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र सात अप्रैल से जमा होने शुरू होंगे। नामजदगी की आखिरी तारीख आठ अप्रैल है। दावेदारों का कहना है कि नामांकन के लिए दो दिन का समय कम है। नामांकन पत्र के साथ लगने वाले आधा दर्जन से अधिक अभिलेख तैयार होने हैं। दावेदार अभिलेख जुटाने के लिए कार्यालयों की भागदौड़ कर रहे हैं। आरोप है कि तहसील में लेखपाल व राजस्व निरीक्षक सत्यापन के लिए नहीं मिल रहे हैं। दावेदार तहसीलों के चक्कर लगा रहे हैं। जिला पंचायत का नो ड्यूज बिजनौर से मिलता है। कार्यालय में काम नहीं होने से दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीण परेशान हैं। ग्राम पंचायत का नो ड्यूज प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत सचिव देता है। आरोप है कि सचिव ब्लाक में नहीं मिल रहे हैं। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति व ओबीसी केटेगरी के दावेदारों को जाति प्रमाण पत्र जरूरी है, जो एसडीएम कार्यालय से तैयार होता है। दावेदारों ने लगाए आरोप
विज्ञापन

प्रधान पद की दावेदार रेखा रानी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के दावेदार अनीस अहमद, पवन कुमार, रामौतार निवासी ग्राम नांगलजट ने बताया कि वे चालान फार्म पर पदों के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने स्टेट बैंक में जमा करने बिजनौर गए थे। आरोप है कि चालान फार्म पर एआरओ के हस्ताक्षर व मुहर नहीं होने के कारण उन्हें बैंक से लौटा दिया गया। चुनाव व्यवस्था में लगे पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी केएम सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री मे ब्लाक कर्मचारी लगे हैं। काउंटर बढ़ाने के लिए ब्लाकों को निर्देश भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed