फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Panchayat assistants did not reach the office, notices issued to 350

Bijnor News: कार्यालय नहीं पहुंचे पंचायत सहायक, 350 को नोटिस जारी

Sun, 13 Sep 2026 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Panchayat assistants did not reach the office, notices issued to 350
अमन कुमार शर्मा
विज्ञापन

बिजनौर। भले ही ग्राम पंचायतों में व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए पंचायत सहायकों की तैनाती की गई लेकिन जिले में पंचायत सहायक कार्यालय ही नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में कार्यालय नहीं पहुंचने वाले 350 पंचायत सहायकों को डीपीआरओ ने नोटिस जारी किए हैं।
जिले में 1123 ग्राम पंचायत हैं। इनमें 1000 ग्राम पंचायत सहायक कार्यरत हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिले इसलिए, पंचायत सहायकों की तैनाती हुई थी लेकिन कुछ सहायक पंचायतों में पहुंच ही नहीं रहे। इस वजह से सरकारी योजनाओं का संचालन, पंचायत भवन में कंप्यूटर से जुड़े काम, ग्रामीणों को डिजिटल सेवाएं प्रदान करने के कार्य ठप हो रहे हैं। ऐसे में अब डीपीआरओ कार्यालय से पंचायत सहायकों को नोटिस जारी कर अनुपस्थित नहीं रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


क्रॉप सर्वे में पंचायत सहायक करेंगे काम
पंचायत सहायक क्रॉप सर्वे का भी काम करेंगे। प्रत्येक गांव में एक पंचायत सहायक है। अभी तक पंचायत कार्यालय का ही काम करते थे। ऐसे में सोमवार से सर्वे शुरू हो रहा है। जिसके चलते पंचायत सहायकों को समय से उपस्थित होकर सर्वे में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। क्रॉप सर्वे का कार्य कृषि विभाग का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत सहायकों के ये हैं काम
-ई-ग्राम स्वराज और अन्य सरकारी पोर्टलों पर पंचायत के विकास कार्यों, खर्च और प्रस्तावों की ऑनलाइन फीडिंग करना
-ग्रामीणों के लिए आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र व अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार करना
-सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के पात्र व्यक्तियों की सूची तैयार करना
-ग्रामीण विकास योजनाओं से जुड़े रिकॉर्ड और रजिस्टर को व्यवस्थित रखना
-ग्रामीणों की शिकायतें व समस्याएं सुनकर ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव तक पहुंचाना

ग्राम पंचायतों में अनुपस्थित रहने वाले सहायकों को नोटिस जारी किए हैं। एक दिन भी अनुपस्थित होने पर होने कार्रवाई की जाएगी। कृषि विभाग के क्रॉप सर्वे में भी पंचायत सहायक सहयोग करेंगे। ....डॉ. प्रीतम सिंह, डीपीआरओ, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed