{"_id":"60c10bb78ebc3e87100c3029","slug":"panchavati-will-be-developed-in-indira-park-bijnor-news-mrt5420217189","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा पार्क में पंचवटी का होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा पार्क में पंचवटी का होगा विकास
विज्ञापन
इंदिरा पार्क में पंचवटी का होगा विकास
बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने इंदिरा पार्क का निरीक्षण किया और वहां स्थापित पंचवटी देखी। पंचवटी में कूड़ा पड़ा देख डीएम नाराज हो गए और वन अफसरों को पंचवटी की देखभाल के निर्देश दिए। बच्चों के खेल के मैदान के पास साफ सफाई रखने को भी कहा।
डीएम बुधवार को इंदिरा पार्क पहुंचे और रेंजर कार्यालय के पीछे स्थापित पंचवटी देखी। कहा कि पंचवटी में शामिल पेड़ ऑक्सीजन का प्रमुख स्रोत हैं। ये धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों महत्व रखते हैं। रेंजर कार्यालय के पास स्थापित पंचवटी के पास साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। इंदिरा पार्क में दूसरी जगह स्थापित पंचवटी भी देखी। कहा कि इंदिरा पार्क जिला मुख्यालय का सबसे बड़ा पार्क है। हालात सामान्य होने पर यहां पर स्वस्थ रहने के लिए घूमने आते हैं। ऐसे में पार्क में साफ सफाई से समझौता नहीं किया जा सकता है। पार्क में ओपन जिम और स्केटिंग रिंग भी बना है। इतनी सुविधा किसी अन्य पार्क में नहीं है। कहा कि पार्क में समय-समय पर पौधरोपण किया जाए और अच्छी गुणवत्ता की घास लगाई जाएगी। रोज साफ सफाई कराई जाए।
डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन ने बताया कि पार्क में सामान्य दिनों में काफी लोग घूमने और ओपन जिम में कसरत करने के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि इंदिरा पार्क में नियमित सफाई होती है। यहां पर श्रमदान अभियान चलाकर भी सफाई कराई जाती है। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक सहित वन विभाग के तमाम अफसर व कर्मचारी मौजूद रहे।