फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Painter dies due to electrocution in chemical factory

केमिकल फैक्टरी में काम कर रहे पेंटर की करंट लगने से मौत

Tue, 08 Nov 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Painter dies due to electrocution in chemical factory
केमिकल फैक्टरी में पेंटर की करंट लगने सेे मौत
विज्ञापन

बिजनौर। नगीना रोड पर एक फैक्टरी में मंगलवार की सुबह करंट लगने एक पेंटर की मौत हो गई। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पेंटर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली शहर के गांव आसपुर नवादा निवासी उदयवीर (40) पुत्र पतराम बिजनौर-नगीना मार्ग स्थित मोहित पेट्रोकेमिकल फैक्टरी में पेंटर का काम करता था। मंगलवार सुबह उदयवीर फैक्टरी पहुंचा और काम करने लगा। काम करते समय उदयवीर को करंट लगा और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। उदरवीर के जमीन पर गिरने के बाद उसके साथी उसकी ओर दौड़े। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उदयवीर को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दी। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ट का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed